Advertisement
राष्ट्रीय

संसद में सरकार का कबूलनामा, चीन ने हमारी 38 हजार वर्ग किमी जमीन कब्जा कर रखा है

Share
Advertisement

चीन ने भारत की 38 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर रखा है। चीन पिछले 6 दशकों से यह काम कर रहा है। सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह बातें कही। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पिछले 6 दशकों से चीन करीब 38 हजार वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर रखा है।

Advertisement

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि पाकिस्तान ने 1963 में अवैध रूप से कब्जा किए गए शक्सगाम घाटी के 5 हजार 180 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र को अवैध रूप से चीन को सौंप दिया है।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 3 फरवरी को संसद में सरकार की जमकर आलोचना की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि केंद्र की गलत नीतियों के चलते चीन और पाकिस्तान साथ हो गए।

राहुल गांधी ने संसद में भारत सरकार की नीति का आलोचना करते हुए कहा था कि आपकी नीति ने चीन और पाकिस्तान को एकजुट करने का काम किया है और यह सबसे बड़ी चुनौती भारत के सामने है। चीन के पास एक क्लियर प्लान है और उसकी नींव डोकलम और लद्दाख में रखी है।

अमेरिका आया भारत के साथ

बता दें कि हाल ही में भारत ने चीन के विंटर ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार करने का फैसला किया है। भारत सरकार के इस फैसले का अमेरिका ने भी खुलकर स्वागत किया था। भारत ने पिछले साल आरआीसी (रूस, इंडिया, चीन) के विदेश मंत्रियों की बैठक में विंटर ओलंपिक को समर्थन दिया था।

लेकिन चीन ने विंटर ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ झड़प में जख्मी चीनी सैनिक को मशालवाहक बनाने का निर्णय लिया। चीन के इस फैसले के बाद भारत ने अपना फैसला बदल लिया और विंटर ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार करने की घोषणा की।

Recent Posts

Advertisement

यूपी में रफ्तार का कहर, दो लोगों की मौत, कई घायल

Road Accident: उत्तरप्रदेश के सीतापुर, रायबरेली और बहराइच में तेज रफ्तार का कहर देखने को…

May 4, 2024

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

This website uses cookies.