Advertisement
राष्ट्रीय

पीएम मोदी के खिलाफ लेख को लेकर संजय राउत के खिलाफ FIR दर्ज

Share
Advertisement

Maharashtra : राज्य के यवतमाल में पुलिस ने शिवसेना पार्टी के मुखपत्र सामना में पीएम मोदी के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक लेख लिखने के लिए शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि भाजपा के यवतमाल के संयोजक नितिन भुटाडा ने सामना अखबार के कार्यकारी संपादक संजय राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार भुटाडा ने दावा किया कि संजय राउत ने 11 दिसंबर को पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक लेख लिखा था।

Advertisement

किन-किन धाराओं में मामला दर्ज?

पुलिस अधिकारी ने कहा कि विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और अन्य अपराधों के लिए उमरखेड पुलिस थाने में संजय राउत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए), 505 (2) और 124 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्यों हुआ मामला दर्ज?

शिकायतकर्ता के मुताबिक हाल में 3 राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की अभूतपूर्व सफलता पर सामना में लेख छपा है। इसमे बीजेपी की जीत का विश्लेषण करते हुए समाचार पत्र दैनिक सामना दिनांक 10/12/2023 में रोख-ठोक शीर्षक के तहत प्रकाशित लेख में लिखा है कि अगर कांग्रेस मध्य प्रदेश, राजस्थान में जीतती, तो पीएम मोदी 2024 के चुनाव से पहले कुछ बड़ा करते।

आपत्तिजनक लेख को लेकर मामला दर्ज

सामना के इसी लेख के आधार पर यवतमाल की उमरखेड़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। भाजपा के यवतमाल के संयोजक नितिन भुटाडा ने ‘सामना’ अखबार के कार्यकारी संपादक राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। भुटाडा ने दावा किया कि राउत ने 11 दिसंबर को पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक लेख लिखा था।

यह भी पढ़ें – FD पर कोटक महिंद्रा बैंक ने इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.80% तक का ब्याज मिलेगा

Recent Posts

Advertisement

Telangana: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मपुरी श्रीनिवास, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Telangana: आंध्र प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री धर्मपुरी श्रीनिवास का…

June 29, 2024

World Cup: कोहली के बल्ले से फाइनल में उम्मीद, रोहित शर्मा का भरोसा बरकरार

World Cup: रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले विश्व टी20 कप 2024 के…

June 29, 2024

Earthquake: भूकंप के झटकों से हिली अंडमान की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता

Earthquake: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अंडमान सागर में शुक्रवार देर रात भूकंप आया.…

June 29, 2024

Delhi Airport Roof Collapse: पीड़ित परिवार की सहायता करेगी केंद्र सरकार, घायलों की भी दी जाएगी अनुग्रह राशि

Delhi Airport Roof Collapse: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport) पर शुक्रवार…

June 29, 2024

Weather Update: दिल्ली में इस वीकेंड मौसम रहेगा सुहावना, UP-बिहार में होगी झमाझम बारिश

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिन बुधवार को हुई तेज बारिश से लोगों…

June 29, 2024

Hemant Soren Bail: हेमंत सोरेन जेल से हुए रिहा, कहा – ‘मेरे ऊपर झूठे आरोप’

Hemant Soren Bail: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट ने जमानत दी। अब…

June 28, 2024

This website uses cookies.