Advertisement
राष्ट्रीय

अपनी आत्मकथा में किसी को निशाना नहीं बनाया : एस सोमनाथ

Share
Advertisement

Thiruvananthapuram: इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने अपनी आत्मकथा निलावु कुदिचा सिंहांगल में पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन पर आलोचनात्मक टिप्पणी किए जाने के दावे को खारिज किया है।

Advertisement

कई प्रकार की चुनौतियों का करना पड़ता है सामना

एस सोमनाथ ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पद पर मौजूद व्यक्ति को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उनमें से एक चुनौती है किसी संगठन में महत्वपूर्ण पद पाने की। ये ऐसी चुनौती है, जिससे सभी लोगों को गुजरना पड़ता है। उस महत्वपूर्ण पद के लिए कई लोग योग्य हो सकते हैं। मैंने अपनी किताब में इसी बात को कहने का प्रयास किया है। मैंने किसी पर निशाना नहीं साधा।

किताब में चंद्रयान-2 मिशन की विफलता का जिक्र

एस सोमनाथ एक रिपोर्ट को लेकर अपना पक्ष रख रहे थे। जिसमें दावा किया गया था कि उनकी आत्मकथा में के सिवन को लेकर आलोचनात्मक टिप्पणियां की गई हैं। लेकिन, उन्होंने यह स्वीकार किया कि इस किताब में चंद्रयान-2 मिशन की असफलता की घोषणा के संबंध में स्पष्टता की कमी का उल्लेख किया गया है। लैंडिंग के समय ये साफ तौर से नहीं कहा गया था कि कम्युनिकेशन फेल हो गया है। और यह क्रैश लैंड करेगा।

मुख्य उद्देश्य है युवाओं को जागरूक करना

इसरो प्रमुख ने कहा कि सबसे सही चीज यह है कि आप वह कहें, जो वास्तव में हुआ है। यह संस्थान में पारदर्शिता को बढ़ाएगा। यही वजह है कि मैंने विशेषकर उस घटना का उल्लेख किया है। किताब लिखने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना है।

यह भी पढ़े : Menstrual Leave: पीरियड के दौरान महिला छात्र को मिलेगी छुट्टी

Recent Posts

Advertisement

Azamgarh: आजमगढ़ को आतंक का गढ़ बनाने वालों को एक-एक वोट के लिये है तरसाना: CM योगी

Azamgarh: देश में पहली बार चुनाव परिणाम काे लेकर जनता जनार्दन निश्चिंत है क्योंकि पूरा…

May 21, 2024

कलयुगी मां ने दुधमुंही बच्ची को उतारा मौत के घाट… फिर खुद का भी रेता गला!

Balrampur: एक कलयुगी मां ने रिश्तों के बंधन को तार-तार करने का काम किया है।…

May 21, 2024

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रियों को बड़ा झटका, रजिस्ट्रेशन पर 31 मई तक लगी रोक

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में भारी भीड़ के चलते 31 में तक ऑफलाइन…

May 21, 2024

Basti: कांग्रेस व सपा के अनर्थकारी गठबंधन की मंशा अच्छी नहींः CM योगी

Basti: अबकी बार-400 पार की बात पर सपा के लोगों को चक्कर आने लगता है,…

May 21, 2024

UP: सपा रामभक्तों पर गोलियां चलवाती थी, आज फूल बरस रहे हैं, संत कबीर नगर में गरजे CM योगी

UP: समाजवादी पार्टी राम भक्तों पर गोलियां चलवाती थी। वहीं आज अयोध्या में राम भक्तों…

May 21, 2024

This website uses cookies.