Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा भारत आने वाले दो वर्षों में हथियारों के उत्पादन में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो जाएगा

Share
Advertisement

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने बताया है कि भारत आने वाले दो वर्षों में हथियारों के उत्पादन में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो जाएगा। बता दें कि देश ने बीते दो वर्षों के दौरान 17 हजार करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का निर्यात किया है।

Advertisement

मालूम हो कि, उन्होंने गुजरात (Gujarat) के नर्मदा जिले (Narmada district) के केवड़िया में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के उद्घाटन सत्र में यह बात कही है। साथ ही रक्षा मंत्री सिंह ने बताया है कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से देश आतंकवाद मुक्त हुआ है। इसके अलाव उन्होंने बताया कि भाजपा लोगों का विश्वास जीतने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है।”

बता दें कि नर्मदा जिले के केवड़िया स्थित टेंट सिटी में भाजपा की तीन दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कल शुरू हुई थी। साथ ही राज्य कार्यकारिणी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मिशन 2022 के रोडमैप पर चर्चा भी करेगी। वहीं, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल भी राज्य कार्यकारिणी में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें