Advertisement

Covid-19 Update: Covid-19 XE Variant का पहला केस मिला, पिछले 24 घंटे में कोविड के 1,033 मामले दर्ज

covid virus Update

covid virus Update

Share
Advertisement

नई दिल्लीः देशभर में फैली महामारी कोविड-19 (Covid-19) का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है। हालांकि कोरोना के मामलों में गिरावट आई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोविड संक्रमण (Covid virus) पूरी तरह खत्म हो गया है। इस बीच कोरोना वायरस के कोरोना वायरस (Covid-19) का एक नया म्यूटेंट मिला है। जिसे XE Variant के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटों में Covid के 1,033 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 43 लोगों की मृत्यु हुई है।

Advertisement

जिसके बाद इस महामारी (Covid-19 virus) से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 21 हजार 530 हो गई है। इसके अलावा एक हाजर 222 लोग डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। वहीं आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोविड वैक्सीन (Covid vaccine) की करीब 185 करोड़ 20 लाख से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं। जिसके बाद राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 184 करोड़ 87 लाख 33 हजार 081 खुराक दी जा चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार देश में सक्रिय मामलों (active cases) की संख्या करीब 11639 (0.03%) है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) की ओर से जारी ताजी अपडेट के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को 185.53 करोड़ से अधिक कोविड डोज़ (Covid dose) की खुराक दी गई। जबकि राज्यों और केंद्र शासित राज्य क्षेत्रों के पास अभी भी 15.70 करोड़ से ज्यादा की डोज़ उपलब्ध हैं।

कोविड-19 (Covid-19) का मिला नया स्ट्रेन

कोरोना के नए वेरिएंट XE (Covid-19 XE Variant) और कप्पा के एक-एक केस मुंबई में मिले हैं। भारत में इस वेरिएंट का यह पहला मामला है। मालूम हो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक कोरोना वायरस का एक नया म्यूटेंट मिला है। जिसे XE Variant के नाम से जाना जाता है। बताया जा रहा है यह ओमिक्रॉन के BA.2 सब वैरिएंट की तुलना में करीब दस प्रतिशत ज्यादा संक्रामक प्रतीत होता है। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट XE ओमिक्रॉन के दो वर्जन है जो BA.1 और BA.2 से मिलकर बना है। एक्सई रीकॉम्बिनेंट (बीए.1-बीए.2), पहली बार 19 जनवरी को यूके में पाया गया था। तब से 600 से कम अनुक्रमों की रिपोर्ट और पुष्टि की गई है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि शुरुआती अनुमान के मुताबिक, बीए.2 की तुलना में यह नया सब-वैरिएंट 10 प्रतिशत अधिक संक्रामक है। हालांकि इस दावे को और पुष्टि की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें