लखनऊ: देशभर में 15-18 साल के बच्चों के लिए आज से कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत हो रही है। इसी के चलते लखनऊ में एक सिविल अस्पताल में 15-18 साल के बच्चों को कोविड वैक्सीन (Covid19 child vaccination) की डोज़ दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सिविल अस्पताल का दौरा किया। इस अस्पताल में 15-18 साल के बच्चों को कोविड वैक्सीन की डोज़ दी जा रही है।
उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा प्रदेश में 15-18 साल के बच्चों की संख्या लगभग 1,40,00,000 हैं। उन्हें कोवैक्सीन देने के लिए कहा गया है। आज से प्रदेश में 2,150 केंद्रों में वैक्सीनेशन शुरू हुआ है। लखनऊ में 39 केंद्र बनाए हैं, जहां 15-18 साल के बच्चों को वैक्सीन की डोज़ दे रहे हैं।
आगे उन्होनें कहा प्रदेश में 18 साल से ऊपर के 20,25,00,000 से अधिक लोगों को अब तक वैक्सीन की डोज़ दी गई है। जिसमें से 12,84,94,516 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई और 7,40,93,819 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज़ दी गई है।
सीएम ने कहा प्रदेश में अब तक ओमिक्रोन के सिर्फ़ 8 मामले आए हैं, जिसमें से 3 मामले पहले ही नेगिटिव हो गए हैं। शेष मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोविड के 2,261 सक्रिय मामले हैं, जिसमें से 2,100 से अधिक मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं। तीसरी लहर के रूप में ओमिक्रोन वरियंट जो आया है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। ये सामान्य वायरल फीवर के जैसा ही है। लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है।
देश में ओमिक्रोन के अब तक 1,700 मामले दर्ज़ किए गए हैं।
भारत ने पिछले 24 घंटे में #Covid_19 के 33,750 नए मामले दर्ज़ किए गए।
Mahoba: महोबा में सात जन्मों का बंधन निभाने की कसम खाने वाले कलयुगी पति ने…
JP Nadda: मध्य प्रदेश के विदिशा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा…
UP: बसपा सुप्रीमो मायावती आगामी 7 मई को तीसरे चरण में होने वाले चुनाव मतदान…
PM Modi In Gujarat: गुजरात के जामनगर में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा "जब देश…
Sambhal: यूपी के संभल जिले में गुरूवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. दरअसल गुरूवार…
Hamirpur: हमीरपुर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में गुरुवार को…
This website uses cookies.