Advertisement
राष्ट्रीय

Butter Chicken: बटर चिकन और दाल मखनी को लेकर विवाद पहुंचा, दिल्ली हाईकोर्ट

Share
Advertisement

Advertisement

Butter Chicken:

बटर चिकन शायद मांसाहारी व्यंजनों को तो आप पसंद Butter Chicken: करते होंगे। यही नहीं, शाकाहारी लोग भी दाल मखनी खाते हैं। लेकिन खाने की खोज किसने की या पहली बार इसकी शुरुआत किसने की? इस डिश की शुरुआत कैसे हुई, यह भी जानना भी दिलचस्प है।महान भोजनों की खोज या पहली बार बनाने वाले व्यक्ति का पता लगाना बहुत मुश्किल है। अब दाल मखनी और बटर चिकन की शुरुआत को लेकर लड़ाई कोर्ट तक तक जा पहुंची है। दिल्ली के दो प्रसिद्ध रेस्टोरेंट के बीच यह संघर्ष है।

दो रेस्टोरेंट के मालिक इसे लेकर कोर्ट चले गए हैं। ये दोनों प्रसिद्ध रेस्टोरेंट दिल्ली के हैं। इसमें एक का नाम मोती महल तो दूसरे का नाम दरियागंज है। ये दोनों रेस्टोरेंट ये दावा कर रहे हैं कि वे बटर चिकन और दाल मखनी की खोज करने वाले यानी पहली बार बनाने वाले हैं।

यह दिलचस्प लड़ाई दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गई है। इस वजह से बटर चकन और दाल मखनी की खोज को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

मुकदमे में क्या आरोप लगाया गया है

बताया जा रहा है कि दोनों रेस्टोरेंट के बीच कानूनी लड़ाई तब शुरू हुई जब मोती महल के मालिकों ने बटर चिकन और दाल मखनी की शुरुआत करने की टैगलाइन का उपयोग करने के लिए दरियागंज रेस्तरां के मालिकों के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया। इसमें आरोप लगाया गया कि इस तरह के दावे जनता को गुमराह करते हैं।

दरियागंज रेस्टोरेंट से मांगा गया जवाब

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस मामले में पहली सुनवाई 16 जनवरी को हुई। इसमें दरियागंज रेस्टोरेंट को समन जारी कर एक हफ्ते के अंदर लिखित जवाब देने के कहा गया। वहीं दरियागंज रेस्टोरेंट के वकील ने केस को बिना किसी आधार का बताया है।

क्या कहना है मोती महल रेस्टोरेंट का

मोती महल रेस्टोरेंट का कहना है कि इस डिश को बनाने का श्रेय उसके पूर्ववर्ती स्वर्गीय कुंडल लाल गुजराल को जाता है। उसका कहना है कि जब चिकन तंदूरी नहीं बिकती थी तो सूख जाती थी जिससे वे चिंतित रहते थे। इसी वजह से उन्होंने इसमें टमाटर, मक्खन, क्रीम और मसालों का इस्तेमाल करना शुरू किया जो आगे चलकर बटर चिकन बन गया।

यह भी पढ़े- http://Ram Bhajan : पीएम मोदी ने शेयर किया मैथिली ठाकुर का भावुक करने वाला भजन


Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Eauthor

Recent Posts

Advertisement

सपा-कांग्रेस के लिए अपने वोट बैंक से बड़ा कुछ नहीं, बाराबंकी में दहाड़े PM मोदी

PM Modi In Barabanki: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 17 मई को यूपी के बाराबंकी…

May 17, 2024

Lucknow: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस पर वार, बोले- भारी अंतर से चुनाव हारेंगे राहुल गांधी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी…

May 17, 2024

Chardham Yatra को लेकर बड़ा अपडेट, गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाने पर लगा प्रतिबंध

Chardham Yatra: उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे…

May 17, 2024

Lok Sabha Election 2024 : INDI गठबंधन की विशाल जनसभा आज, बेटे राहुल के समर्थन में सोनिया गांधी करेंगी वोट की अपील

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चार चरणों की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है.…

May 17, 2024

Lok Sabha Election 2024: आज यूपी के इन जिलों में दहाड़ेंगे PM मोदी, ओडिशा-झारखंड में अमित शाह भरेंगे चुनावी हुंकार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 17 मई को यूपी और महाराष्ट्र में…

May 17, 2024

बोर्ड में टॉप करने वाली छात्रा की बीमारी से मौत, परिवार के लोगों ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम

Gujarat News: गुजरात के मोरबी की रहने वाली एक किशोरी को एक महीने पहले ब्रेन…

May 16, 2024

This website uses cookies.