Advertisement

बहराइच में CM योगी बोले- पूरा देश अपने उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी CDS जनरल बिपिन रावत के निधन से आहत

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश : बहराइच में उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पूरा देश अपने उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी CDS जनरल बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी और अन्य जवानों के निधन से आहत है। उत्तर प्रदेश के दो सैन्य अधिकारी भी जनरल रावत के साथ मौजूद थे। हम सभी जवानों को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हैं।

Advertisement

उ.प्र. CM योगी आदित्यनाथ बोले 11 दिसंबर को PM बहराइच से गोरखपुर तक 9 जनपदों को जोड़ने वाली सरयू नहर परियोजना का बलरामपुर में लोकापर्ण करेंगे। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश की साढ़े 14 लाख हेक्टेयर भूमि को सिचांई की सुविधा मिलेगी। लगभग 30 लाख किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे।

सीएम योगी ने कहा—

उत्तर प्रदेश के दो सैन्य अधिकारी भी जनरल रावत जी के साथ थे।

विंग कमांडर वरुण सिंह जी गंभीर रूप से हादसे में घायल हुए हैं, उनका उपचार चल रहा है।

आगरा निवासी सैन्य अधिकारी श्री पृथ्वी सिंह चौहान जी इस दुर्घटना में शहीद हुए हैं।

प्रारंभिक रूप से देवीपाटन कमिश्नरी के ही 2-3 जनपदों में यह योजना बननी थी।

1982 में इसे विस्तार दिया गया और इसे 09 जनपदों तक फैलाया गया।

1978 से 2017 तक 40 वर्षों में इस पूरी योजना पर केवल 52 फीसदी कार्य हो पाया था, शेष कार्य 2017 के बाद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *