पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सियासत में फिर एक बार एक नया रंग घुलता दिखाई जा रहा है। बता दें कि अब ममता बनर्जी तो विपक्ष से ज्यादा अपने लोगों से विरोध के सुरों का सामना कर रहीं हैं। फिलहाल जो आज मामला सामने आया है।
उसमें टीएमसी के सांसद प्रसून बनर्जी ने बंगाल के सीएम द्वारा कैबिनेट में मंत्रियों के चयन पर सवाल उठाये हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मदन मिश्रा को खेल मंत्री के रूप मे कैबिनेट का हिस्सा न बनाने पर कड़ा रूख अपनाते हुए नाराजगी जताई है।
मिली जानकारी के हिसाब से उन्होंने ये बात हाबड़ा में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में कही थी। बड़ी बात ये भी रही कि इस दौरान उनके साथ उसी मंच पर मदन मिश्रा भी मौजूद थे। इतना ही नहीं प्रसून बनर्जी (फुटबॉल टूर्नामेंट के पूर्व कप्तान) भी ममता के चयन के खिलाफ नजर आए। इसी मौके का भाजपा ने फायदे उठाते हुए सियासी तंज भी कस दिया।
प्रसून बनर्जी ने कहा कि ममता के कैबिनेट में मित्रा को खेल मंत्री के रूप में न देखकर निराशा हुई। उन्होंने कहा कि वह एक बेहतरीन खेल मंत्री साबित होते।
फिलहाल बंगाल में खेलमंत्री का पद टीएमसी के कद्दावर नेता अरूप विश्वास के पास है। वहीं खेल राज्य मंत्री मनोज तिवारी हैं, जो कि हावड़ा से विधायक हैं।
MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…
Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…
Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…
Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…
CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…
Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…
This website uses cookies.