Cheetah: भारत में 70 साल बाद खुले जंगल में फर्राटे भरते दिखाई दिए चीते

Share

दुनिया में सबसे तेज दौड़ना वाला जानवर चीता 71 साल बाद फिर भारत की धरती पर जंगलों में फर्राटे भरता दिखाई दे रहा है। चीता अब कूनो नेशनल पार्क में खुले जंगल में तेज रफ्तार के साथ धमाचौकड़ी मचा रहे हैं। बता दें कि चीता प्रोजेक्ट के तहत भारत में अब तक 20 चीते आ चुके हैं। इनमें से चीतों का एक जोड़ा कूनो पार्क के बाड़े के बाहर निकालकर खुले जंगल में छोड़ा गया था।

अब खुले जंगल में घूमते हुए चीतों की पहली बार तस्वीर सामने आई है। सबसे पहले छोड़े गई नामीबियाई चीते ओबान की तस्वीर एक दिन पहले एख वनकर्मी ने अपने कैमरे में कैद की है। यह फोटो उस वक्त लिया गया था जब एक चीता जंगल में नदी किनारे पानी पीने आया हुआ था।

अब तक आ चुके हैं 20 चीते

अब तक अफ्रीका के 2 देशों से 20 चीतों को भारत की धरती पर लाया गया है। सबसे पहले सितंबर 2022 में नामीबिया से 8 चीते लाए गए थे। इन चीतों को नामीबिया से कार्गो विमान के जरिए भारत लाया गया था और 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर इन्हें कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में छोड़ा गया। नामीबिया से आने वाले आठ चीतों में 5 मादा और 3 नर हैं।

नामीबिया से 8 चीते लाए जाने के बाद 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते मध्यप्रदेश के कूनो नेश्नल पार्क लाए गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव व नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में इन चीतों को बाड़े में रिलीज किया गया। कूनो आए इन 12 चीतों में 7 नर और 5 मादा हैं। कूनो में अब चीतों की कुल संख्या 20 हो गई है। इनमें 10 नर और 10 मादा हैं।

ये भी पढ़ें: MP में बेमौसम बरसात ने बढ़ाई किसानों की धड़कने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *