Advertisement

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को याद कर पीएम मोदी और सीएम योगी समेत इन नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Share
Advertisement

आज 2 अक्टूबर के दिन देश में दो स्वंतत्रता सेनानी यानि कि गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपल्क्ष में नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री और गांधी जयंती पर उन्हें दिल्ली के विजयघाट पर श्रद्धांजलि दी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में महात्मा गांधी जयंती पर गांधी आश्रम में चरखा चलाया। आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सेवाओं और प्रेरणा को स्मरण कर रहा है और कोटि-कोटि नमन कर रहा है, मैं इस अवसर पर बापू जी को स्मरण करते हुए उन्हें प्रदेशवासियों की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं

Advertisement

 

सीएम योगी ने गांधी जी के साथ साथ देश के पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री जी को भी पुष्पांजलि अर्पित की। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें दिल्ली के राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें देहरादून में श्रद्धांजलि दी। झारखंड रांची के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें विजयघाट पर श्रद्धांजलि दी। और गांधी जी को याद करते हुए सोनिया गांधी ने महात्मा गांधी को राजघाट पर श्रद्धांजलि दी। वहीं लागातार चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें कर्नाटक मैसूर में श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *