Advertisement

बुल्ली बाई: सेकुलर देश में मुस्लिम महिलाओं की ‘नीलामी’

Bulli Bai

Bulli Bai

Share
Advertisement

गिटहब (GitHub) नाम की एक वेबसाइट पर बुल्ली बाई नाम का एक ऐप चलाया जा रहा है। इस ऐप के जरिए मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों की नीलामी की जा रही है। बुल्ली बाई ऐप पर हर रोज किसी प्रतिष्ठित मुस्लिम महिला को निशाना बनाया जाता है। इस मामले में मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने बेंगलूरु से एक इंजिनियरिंग के छात्र को पकड़ा है। युवक का नाम विशाल झा बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ IPC की धारा 354D, 500,509, 153A, 295A, 153B, IT की धारा 67 की सबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था और जांच शुरू कर दी थी। संभावना है कि आज गिरफ्तार युवक को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।

Advertisement

लाइव एंड लॉ के अनुसार इस मामले में मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड से एक महिला को भी हिरासत में लिया है।

पहले ”सुल्ली डिल्स्” से की थी ”नीलामी”

अगस्त 2021 में भी ‘सुल्ली डिल्स् वेबसाइट’ का ऐसा ही मामला सामने आया था। लेकिन सरकारी कार्यवाही की तर्ज पर केवल वेबसाइट को बैन किया गया था। हालांकि एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। गौरतलब है कि सुल्ली डिल्स् के जरिए भी मुस्लिम महिलाओं को इसी तरह निशाना बनाया जा रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों ही ऐप के माध्यम से तकरीबन 100 प्रभावशाली मुसलमान महिलाओं की “नीलामी” की गई।

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में पत्रकार इस्मत आरा बताती हैं, ‘नए साल का दिन था, मैं फ़ोन पर लोगों की शुभकामनाओं का जवाब दे रही थी, तभी किसी ने मुझे एक मैसेज भेजा, जिसमें एक फ़ोटो थी। जब मैंने फ़ोटो खोल कर देखी तो उसमें मेरी फ़ोटो किसी वेबसाइट पर लगी थी। फ़ोटो में लिखा था “Bulli Of the Day”। इस्मत आरा ने शनिवार को दिल्ली जाकर मामले में शिकायत दर्ज की।

मुंबई की एक वकील फातिमा जोहरा खान ने भी पिछले साल मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। फातिमा का नाम “सुल्ली” और “बुली बाई” दोनों में था।

फातिमा कहतीं हैं, आज आप अपनी टाइमलाइन पर मुस्लिम महिलाओं का जो सामूहिक गुस्सा देख रहे हैं, वह गहरी पीड़ा की वजह से आता है। ये पीड़ा है लगातार विदेशी और सरंक्षण प्राप्त होने के आरोपों से लेकर ऑनलाइन बेचे जाने के अनुभव तक का। फातिमा आगे कहती हैं, ‘इतना जानने के बाद बहुत से लोग इसे “सिर्फ” एक ऑनलाइन नीलामी के रूप में सोचेंगे’।

बुल्ली बाई ऐप के जरिए महिलाओं को निशाना बनाने पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि महिलाओं को निशाना बनाना अस्वीकार्य है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और उनकी ‘सांप्रदायिक साजिश’ का जल्द भंडाफोड़ किया जाएगा।

राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर घटना की निंदा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *