Advertisement
राष्ट्रीय

गांधी परिवार को लगा बड़ा झटका, केंद्र ने राजीव गांधी फाउंडेशन के लाइसेंस को किया रद्द

Share
Advertisement

गांधी परिवार को लगा बड़ा झटका हालांकि ये कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई बड़े झटके परिवार को लग चुकें हैं। इस बार केंद्र ने राजीव गांधी फाउंडेशन(RGF) के फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) लाइसेंस को रद्द कर दिया है। आरजीएफ एक गैर-सरकारी संस्था है जो गांधी परिवार से जुड़ी हुई है। फॉरेन फंडिंग लॉ के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर NGO पर यह कार्रवाई हुई है।

Advertisement

मामले के जानकार एक शख्स ने बताया कि लाइसेंस रद्द करने का फैसला इंटर-मिनिस्ट्रियल कमेटी की जांच के आधार पर हुआ है। इस कमेटी का गठन जुलाई, 2020 में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से किया गया था। FCRA लाइसेंस के कैंसल होने को लेकर नोटिस RGF ऑफिस को भेज दिया गया है। हालांकि, एनजीओ की ओर से अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं आई है।

बता दें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी RGF की अध्यक्ष हैं। वहीं, ट्रस्टी के तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी इसमें शामिल हैं। RGF की वेबसाइट के मुताबिक, राजीव गांधी फाउंडेशन का गठन साल 1991 में हुआ। RGF ने 1991 से 2009 तक स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, महिलाओं और बच्चों, विकलांगता सहायता समेत कई अहम मुद्दों पर काम किया। 2010 में फाउंडेशन ने शिक्षा से जुड़े मामलों पर भी काम करने का फैसला किया।

RGF 2020 में जांच के दायरे में उस वक्त आया, जब गृह मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारी की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन किया। इस कमेटी को गांधी परिवार के 3 फाउंडेशन – राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF), राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट (RGCT) और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की जांच का काम सौंपा गया। इन पर इनकम टैक्स एक्ट और FCRA के उल्लंघन का आरोप था।

सत्ताधारी दल भाजपा ने फाउंडेशन को मिले चंदे को लेकर सवाल खड़े किए थे। चीन से चल रहे तनाव के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि चीन जैसे देश से राजीव गांधी फाउंडेशन ने दान लिया। उन्होंने 25 जून 2020 को वर्चुअल रैली के दौरान कहा कि 2005-06 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना और चीनी दूतावास से 3 लाख अमेरिकी डॉलर लिए।

जेपी नड्डा ने कांग्रेस और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के बीच करीबी संबंध के आरोप लगाया। उन्होंने पूछा कि दोनों के बीच हस्ताक्षरित और अहस्ताक्षरित एमओयू क्या है? आरजीएफ ने इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर इंटरनेशनल फ्रैंडली कांटैक्ट के साथ काम किया। यह संगठन चीन के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन ऑफ चाइना से जुड़ा है। इसका उद्देश्य दूसरे देशों के नेताओं की आवाजों को दबाना है।

Recent Posts

Advertisement

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जोर शोर से जुटा प्रशासन, जागरूकता वाहनों को किया रवाना

Lok Sabha Election 2024: चित्रकूट जनपद में लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी 20 मई को…

April 27, 2024

तीसरे चरण के चुनाव से पहले BJP ने चला बड़ा दांव, क्या बिगड़ जाएगा शिवपाल सिंह यादव के बेटे का गणित ?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर दो फेज की वोटिंग हो चुकी है।…

April 27, 2024

Uttarakhand: पहाड़ की आग हुई विकराल, बुझाने में जुटे सेना के जवान, हेलीकॉप्टर की ली जा रही मदद

Uttarakhand: गर्मी बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर जंगल में लगी आग…

April 27, 2024

UP: धनंजय सिंह की बदली गई जेल, जौनपुर से बरेली किया गया शिफ्ट

UP: सात साल की सजा काट रहे पूर्व सांसद एवं बाहुबली नेता धनंजय सिंह की…

April 27, 2024

DC vs MI IPL 2024: दिल्ली में किसके सिर सजेगा ताज ? देखें पिच रिपोर्ट और संभावित 11

DC vs MI IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स शनिवार (27 अप्रैल) को आईपीएल 2024 के 43वें…

April 27, 2024

Weather News: देश के इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी ख़बर

Weather News: आज भी देश के ज्यादातर राज्यों के लोगों को भीषण गर्मी से राहत…

April 27, 2024

This website uses cookies.