Bharat Ratna: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी समेत 5 विभूतियों को राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न से सम्मानित करेंगी. आज सुबह 11 बजे देश के दो पूर्व प्रधामंत्रियों चौधरी चरण सिंह और पी. वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, हरित क्रांति के माध्यम से खाद्यान्न में देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा.
बात दें कि आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जननायक कर्पूरी ठाकुर समेत देश के पांच अन्य विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी. जिसमें शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर अपने पिता के सम्मान को ग्रहण करेंगे. कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग हम सभी लंबे समय कर रहे थे. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए मैं राष्ट्रपति और पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं.
बता दें कि आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के पांच विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और डॉ. एमएस स्वामीनाथन, और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी.
ये भी पढ़ें- Mukhtar Ansari Death: आज सुबह 10 बजे होगा सुपुर्द-ए-खाक, कड़ी सुरक्षा के बीच गाजीपुर लाया गया शव
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
PM Modi in Haryana: शनिवार को पीएम मोदी ने अंबाला और सोनीपत में जनसभा को…
PM Modi in Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…
CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…
CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…
Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…
Lucknow: चुनावी पिच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को छह रैली करेंगे।…
This website uses cookies.