Advertisement
राष्ट्रीय

Bharat Jodo Nyay Yatra : हमने बैरिकेड तोड़े हैं, लेकिन कानून नहीं तोड़ेंगे : राहुल गांधी

Share
Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान गुवाहाटी में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, कांग्रेस नेता यात्रा को शहर के अंदर से निकालना चाहते थे, लेकिन सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी। जिससे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए और उनकी पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा को रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमने बैरिकेड तोड़ दिए हैं, लेकिन कानून नहीं तोड़ेंगे।

Advertisement

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने कहा हमें कमजोर मत समझना। हमने बैरिकेड तोड़ दिए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता किसी से नहीं डरते। पार्टी कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने ‘बब्बर शेर’ बताया और बोले कि उन्होंने यूनिवर्सिटी में मेरा कार्यक्रम कैंसिल कर दिया, लेकिन छात्रों ने यूनिवर्सिटी के बाहर मेरी बात सुनी। हम असम में भाजपा को हराएंगे और जल्द ही कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। राहुल ने पुलिस की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि पुलिस सिर्फ उन्हें मिले आदेशों का पालन कर रही है। हम आपके खिलाफ नहीं हैं। हम सीएम के खिलाफ हैं, जो भ्रष्ट हैं, हमारी लड़ाई उनसे है।

असम एक शांतिपूर्ण राज्य है

वहीं, असम के कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि हमने बैरिकेड तोड़ दिए हैं, जीत हमारी हुई है। हालांकि, बाद में कांग्रेस की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” (Bharat Jodo Nyay Yatra) अपने तय रूट से आगे बढ़ी और बाइपास से होकर शहर से बाहर निकली। वहीं, हंगामे के बाद असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं। असम सीएम ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि असम एक शांतिपूर्ण राज्य है और इसमें नक्सली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – Chhattisgarh: 3 दिवसीय प्रदेश दौरे पर दीपक बैज, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की तैयारियों का लेंगे जायजा

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar  

Recent Posts

Advertisement

इंडी गठबंधन के ‘पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनीं’ वाले बयान पर बोले पीएम मोदी… अरे पहना देंगे…

PM Modi in Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि देश कांग्रेस…

May 13, 2024

मुंबई प्रवास पर प्रात:काल सैर के दौरान जुहू बीच पहुंचे CM धामी, स्थानीय लोगों में सेल्फी लेने के लिए दिखा उत्साह

Mumbai: चुनाव प्रचार के लिए मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुहू बीच में…

May 13, 2024

हाजीपुर में बोले पीएम मोदी… लालटेन वालों ने बिहार में फैलाया अंधकार

PM Modi in Hazipur: बिहार के हाजीपुर में प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित…

May 13, 2024

Mahalaxmi Yojana: महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये देंगे, सोनिया गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश

Mahalaxmi Yojana: लोकसभा चुनाव के चौथे फेस की वोटिंग चल रही है। इसी बीच सोनिया…

May 13, 2024

कांग्रेस और सपा का इतिहास घोटालों का है, बाराबंकी में विपक्ष पर बरसे CM योगी

Barabanki: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि चौथे चरण के मतदान के साथ ही…

May 13, 2024

This website uses cookies.