Advertisement
राष्ट्रीय

आज होगा कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आगाज, खरगे दिखाएंगे हरी झंडी

Share
Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज से शुरू होने जा रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में यात्रा मणिपुर के  थौबल जिले से शुरू होगी। यात्रा के जरिए कांग्रेस 6700 km का सफर तय कर 15 राज्यों को कवर करेगी। यात्रा का उद्देश्य लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को ध्यान में लाना है।

Advertisement

खरगे दिखाएंगे यात्रा को हरी झंडी

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। बता दें कि यात्रा पहले मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होनी थी। लेकिन राज्य सरकार से अनुमति ना मिलने के बाद अब ये यात्रा थौबल से शुरू हो रही है।थौबल से शुरू हो कर यात्रा मार्च महीने में महाराष्ट्र के  मुंबई में खत्म होगी।

राहुल देंगे शहीदों को श्रद्धांजलि

भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले राहुल गांधी थोबल में खोंगजोम युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।  यह एक ऐतिहासिक स्मारक है, जिसका उद्घाटन 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया था। यात्रा के दौरान राहुल हर दिन 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से मिलेंगे। वैसे तो ये यात्रा बस से की जाएगी लेकिन जहां बस का जाना संभव नहीं होगी वहां राहुल पैदल पहुंचेंगे।

‘ये चुनावी नहीं बल्कि वैचारिक यात्रा’

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने यात्रा की जानकारी देते हुए कहा था कि राहुल गांधी के नेतृत्व में रविवार (14 जनवरी) को भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने जा रही है। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर निशना साधते हुए कहा था कि ये यात्रा मोदी सरकार के पिछले 10 साल के ‘अन्याय काल’ के खिलाफ निकाली जा रही  है। उन्होंने बताया कि यात्रा का कोई चुनावी मकसद नहीं बल्कि ये बस एक वैचारिक यात्रा है।

‘यात्रा का उद्देश्य जनता के लिए न्याय मांगना’

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (K. C. Venugopal) ने यात्रा के जरिए न्याय की मांग की बात कही है। उन्होंने कहा कि, “इस यात्रा का उद्देश्य सभी के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की मांग है। राहुल गांधी यहां से यात्रा शुरू कर रहे हैं जो कि मणिपुर से मुंबई तक की जाएगी।”

15 राज्यों से होकर गुजरेगी यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर कुल 15 राज्यों से होतक गुजरेगी। इस दौरान यात्रा 15 राज्यों के कुल 110 जिले कवर करेगी। यात्रा महाराष्ट्र के मुंबई में समाप्च होगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान लगभग 6,700 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इससे पहले भी 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी। 

ये भी पढ़ें: Pran Pratishtha : जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह को भी मिला राम मंदिर आने का न्‍योता

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

झारखंडः कांग्रेस नेता और मंत्री आलमगीर की गिरफ्तारी पर शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी

ED arrest Aalamgir: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता…

May 15, 2024

पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने लोगों से कहा… करेंगे समस्याओं का समाधान, मिला समर्थन

Meeting with Public: पश्चिमी दिल्ली लोकसभा से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व सांसद महाबल…

May 15, 2024

यूपीए सरकार ने अल्पसंख्यक वोट के डर से बम धमाकों का विरोध भी नहीं किया- गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah interview: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बालाकोट और पुलवामा के मुद्दे दोबारा…

May 15, 2024

गर्मी के मौसम में रहना चाहते हैं हेल्दी, तो इस फूड आइटम्स से बनाएं दूरी

Foods to Avoid Summer: गर्मियों में मौसम में हेल्दी रहने के लिए सबसे आवश्यक है…

May 15, 2024

‘वोट देकर आओ, डिस्काउंट लेकर जाओ’, दिल्ली के वोटर्स के लिए CTI की जबरदस्त पहल

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में चार चरणों के मतदान हो चुके हैं।…

May 15, 2024

इस चुनावी महाभारत में ‘दुर्योधन’ और ‘दुशासन’ के खिलाफ कृष्ण की भूमिका में पीएम मोदीः सीएम योगी

CM Yogi Jalaun: 15 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन लोकसभा क्षेत्र के उरई…

May 15, 2024

This website uses cookies.