Advertisement

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को हुई सांस लेने में तकलीफ, लखनऊ के मेदांता में भर्ती की तैयारी

Share
Advertisement

यूपी। श्री रामजन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबियत आज यानि रविवार को अचानक बिगड़ने से उन्हें अयोध्या के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। लेकिन आराम न मिलने पर अब उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ले जाया जा रहा है।

Advertisement

सांस की तकलीफ के साथ खांसी व यूरिन डिस्चार्ज की भी समस्या

महंत नृत्य गोपाल दास को सांस की तकलीफ के साथ खांसी व अत्यधिक यूरिन डिस्चार्ज की भी समस्या है। उनके ऑक्सीजन लेवल में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है। पिछले साल अगस्त के महीने में वो कोरोना की चपेट में भी आ गए थे, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया था।

कृष्ण जन्म-भूमि न्यास के भी हैं अध्यक्ष

बता दें, साल 2019 में अयोध्या मंदिर-मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नृत्य गोपाल दास को रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया था। अयोध्या आंदोलन में उनकी अहम भूमिका थी। वो अयोध्या में मणिराम दास (छोटी छावनी) के महंत भी हैं। इसके अलावा वह राम जन्म भूमि न्यास के साथ कृष्ण जन्म भूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं।

12 वर्ष की आयु में ही ले लिया था सन्यास

महंत नृत्य गोपाल दास का जन्म साल 1938 में मथुरा के बरसाना के कहोला गांव में हुआ था। उन्होंने मात्र 12 वर्ष की उम्र में ही संन्यास धारण कर लिया था और मथुरा से अयोध्या आ गए थे। 1953 में उन्होंने अयोध्या में मणिराम दास छावनी में अपने गुरू राम मनोहर दास से दीक्षा ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *