Advertisement
राष्ट्रीय

नागपुर में RSS मुख्यालय को घेरने की कोशिश, भारत मुक्ति मोर्चा की कोशिश नाकाम

Share
Advertisement

नागपुर (Nagpur) में भारत मुक्ति मोर्चा (Bharat Mukti Morcha) ने आरएसएस (RSS) के मुख्यालय को घेरने की कोशिश की है। लेकिन इस मामले को लेकर पुलिस ने 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। नागपुर से इंदोरा इलाके में पुलिस ने भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की धरपकड़ की, वामन मेश्राम (Vaman Meshram) की अध्यक्षता वाले भारत मुक्ति मोर्चा ने 6 अक्टूबर को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पर मोर्चा ले जाने की चेतावनी दी थी।

Advertisement

दरअसल भारत मुक्ति मोर्चा का कहना है कि संघ संघ संविधान विरोधी है, और संविधान की रक्षा के लिए मूल निवासियों के मूलभूत अधिकारों को बचाने के लिए नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पर जाकर आंदोलन करना और चेताना जरूरी था।

भारत मुक्ति मोर्चा फैसले पर अड़े रहे

आज (6 अक्टूबर) सुबह से ही भारत मुक्ति मोर्चा (Bharat Mukti Morcha) के कार्यकर्ता आंदोलन करने पर और संघ मुख्यालय (RSS Headquarter) की ओर मोर्चा ले जाने पर अड़े रहे। पुलिस (Police) ने भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओ को समझाने की कोशिश की, लेकिन आंदोलन करने वाले सैकड़ों लोग अपनी जिद पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता और आंदोलनकर्ताओं की धरपकड़ शुरू कर दी है।

दरअसल पुलिस ने भारत मुक्ति मोर्चा को नागपुर में मोर्चा निकालने की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट की नागपुर बेंच में याचिका भी दाखिल की थी। और  कोर्ट ने भी 6 अक्टूबर को आंदोलन करने की बजाय पुलिस की अनुमति से अगली किसी तारीख पर आंदोलन करने की सलाह दी थी।

Recent Posts

Advertisement

मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया कि भारत कमजोर नहीं- रक्षा मंत्री राजनाथ

Rajnath in Basti: उत्तरप्रदेश के बस्ती में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा…

May 18, 2024

किसानों का कल्याण ही मेरी प्राथमिकता- पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi in Haryana: शनिवार को पीएम मोदी ने अंबाला और सोनीपत में जनसभा को…

May 18, 2024

2024 का ये चुनाव भारत के युवाओं को नए अवसर बनाने के लिए- पीएम मोदी

PM Modi in Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…

May 18, 2024

तीसरी बार मोदी सरकार बनने के छह महीने के भीतर POK हमारा होगा- सीएम योगी

CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…

May 18, 2024

हमारे लिए देश सर्वोपरि, हम राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देंगे: सीएम योगी

CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…

May 18, 2024

UP: सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध रहेंगी जरूरी सुविधाएं

Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…

May 18, 2024

This website uses cookies.