Advertisement

बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेंगी कांग्रेस ,बोले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद

Share
Advertisement

यूपी। यूपी में आने वाले साल में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक महत्वपूर्ण बयान आया है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बिना किसी सीएम फेस के चुनाव में केवल प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उतरेगी। बाद में प्रियंका गांधी ही किसी चेहरे को सीएम फेस के रूप में पेश कर सकती है।

Advertisement

सवाल के जवाब में दिया ये उतर

एक सवाल के जवाब में उन्होंने इसका उत्तर दिया है। जब ये सवाल उनसे किया गया कि क्या 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी किसी दूसरी पार्टी के साथ गठबंधन करेगी तो उन्होंने साफ कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसी भी दूसरी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। कांग्रेस सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं की बात सुनेगी और कार्यकर्ता लोगों की परेशानी को पार्टी तक पहुंचाएंगे। इसके साथ ही बिना किसी गठबंधन के राज्य की सभी 403 सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी।

सलमान खुर्शीद आगरा के दौरे पर

इस समय सलमान खुर्शीद आगरा के दौरे पर है जहां वो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हो रहे है। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी का घोषणापत्र किसी एक्सपर्ट की राय से नहीं बनेगा बल्कि आम लोगों की राय से पार्टी अपने घोषणापत्र को लोगों के बीच में लाएगी।

सलमान खुर्शीद ने बताया कि उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या, झांसी ,गोरखपुर का दौरा कर वहां के लोगों की समस्याओं को सुना है। आगे भी राज्य के दूसरे जिलों में भी जल्द लोगों की बात सुनने वो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जाएंगे। आगरा में उन्होंने बिजली के बढ़ते दामों से लोगों को हो रही परेशानी का भी जिक्र किया। केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज्य में अपराध और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है और आम जनता के मन से भाजपा उतर गई है। पार्टी से रूठे और उपेक्षित नेता और कार्यकर्ताओं को लेकर उनका कहना है कि पार्टी के सभी पदाधिकारी रूठे लोगों को मनाने के लिए हर विधानसभा में जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें