Advertisement
राष्ट्रीय

आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज, वकील मानशिंदे और ASG में हुई तीखी बहस

Share
Advertisement

मुंबई: क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को शुक्रवार को जमानत याचिका खारिज कर दी गई। आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि यदि अदालत के पास रिमांड देने का अधिकार है तो जमानत देने का अधिकार भी कोर्ट की शक्तियों में निहित है।

Advertisement

मानशिंदे ने कहा कि आर्यन खान के पास या उनके बैग में कोई सामग्री नहीं मिली है। किसी भी साजिश का खुलासा करने के लिए एक भी सामग्री नहीं है। सामग्री मिली नही क्यों कि थी ही नही। आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने अदालत में कहा कि मजिस्ट्रेट कोर्ट के पास जमानत देने का अधिकार है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट में रिया चक्रवर्ती और अरमान कोहली के आदेश को न्यायालय के समक्ष रखा गया।

सुनवाई के दौरान एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ़ इंडिया ने कहा कि एनडीपीएस अपराध गैर-जमानती होते है इसलिए इसके तहत आरोपी को ज़मानत नही दिया जा सकता।

एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ़ इंडिया अनिल सिंह की दलील

एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ़ इंडिया अनिल सिंह ने कोर्ट से कहा, “यह एक ऐसा मामला है जहां 17 लोगों की संलिप्तता है। उनके कनेक्शन, संलिप्तता की जांच प्रारंभिक स्थिति में है। चूंकि आरोपी प्रभावशाली व्यक्ति है इसलिए जमानत देने पर गवाहों के साथ हस्तक्षेप की आशंका है और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की संभावना है। जांच के दौरान हमें काफी सामग्री मिली है। इस स्टेज पर जमानत जैसी सुरक्षा जांच में बाधा बन सकती है।

जमानत अर्जी खारिज

इसके जवाब में आर्यन खान के वकील मानसिंदे ने कहा कि आर्यन खान एक सम्मानित परिवार से आते हैं और क्योंकि समाज में उनकी जड़े है तो उनका देश छोड़ना य़ा सबूतों छेड़छाड करना उनकी प्रवृति नही है।

मामले कि पुरी सुनवाई के बाद कोर्ट ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत दो अन्य आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी खारिज कर दी। हालांकि कोर्ट ने आदेश को मुंह-जबानी कह दिया और आदेश के रीजिनिंग पार्ट के आने में रात तक का समय लग सकता है।

Recent Posts

Advertisement

Chitrakoot: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग, झुलसे पति-पत्नी

Chitrakoot: चित्रकूट जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई. आग के चपेट…

April 30, 2024

MP: प्यार, शक और हत्या… एमपी के गुना में दिल दहलाने वाली वारदात

Crime in MP: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक सनकी प्रेमी की दिल को झकझोर…

April 30, 2024

Lok Sabha Election 2024: BJP सांसद मेनका 1 मई को दाखिल करेंगी नामांकन, प्रभारी मंत्री आशीष पटेल व संजय निषाद रहेंगे मौजूद

Lok Sabha Election 2024: सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी बुधवार 1 मई को…

April 30, 2024

CM नायब सिंह सैनी बोले- हरियाणा की जनता 10 की 10 सीटें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार PM बनाने का काम करेगी

Haryana Politics: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा की जनता 10 की…

April 30, 2024

Bihar: प्रज्ज्वल रेवन्ना के मामले में बोले तेजस्वी… ‘बलात्कारियों को बचाने का काम किया जा रहा है’

Tejashwi on Prajwal Revanna:  कर्नाटक में जेडीएस पार्टी के पूर्व नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले में…

April 30, 2024

Aligarh: निर्वस्त्र हालत में बेहोश पड़ी मिली महिला, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Aligarh: अलीगढ़ में मक्का के खेत में सोमवार को एक अज्ञात महिला निर्वस्त्र बेहोश हालत…

April 30, 2024

This website uses cookies.