रविवार को 40 लोगों के एक और जत्था के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचने के बाद, युद्धग्रस्त सूडान से सुरक्षित भारत पहुंचने वाले भारतीयों की संख्या लगभग 2,300 हो गई है। ऑपरेशन कावेरी पर अपडेट देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि भारतीय वायुसेना का एक सी-130जे विमान 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली में उतरा। उन्होंने आगे बताया कि इस फ्लाइट से करीब 2,300 लोग भारत पहुंच चुके हैं।
दरअसल, सूडान में 14 अप्रैल के बाद से देश की सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच लड़ाई चल रही है। इस जंग में अब तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। आपको बता दें कि इस गृहयुद्ध में एक भारतीय नागरिक भी जान जाने की जानकारी सामने आई है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 10 दिन पहले खार्तूम में मौजूद स्थिति की समीक्षा करने के बाद, वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक निकासी योजना पर जोर दिया था। संकटग्रस्त राष्ट्र से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी नामक एक बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और भारतीय वायु सेना के वाहकों की मदद से, 2,300 भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब के शहर जेद्दा के रास्ते खार्तूम से सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया है।
Rajnath in Basti: उत्तरप्रदेश के बस्ती में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा…
PM Modi in Haryana: शनिवार को पीएम मोदी ने अंबाला और सोनीपत में जनसभा को…
PM Modi in Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…
CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…
CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…
Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…
This website uses cookies.