Advertisement

Rahul Gandhi के अलावा इन नेताओं की छिनी थी सदस्यता, लिस्ट में दादी और मां भी शामिल

Share
Advertisement

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कर दी गई हैं। बता दें कि पहले गुरूवार को सूरत कोर्ट ने राहुल को मानहानि केस में 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय ने नोटिस जारी कर राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म कर दी है। आइए जानते हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा अब तक किन नेताओं की सदन से सदस्यता खत्म की गई है। इस लिस्ट में राहुल की दादी और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का भी नाम शामिल हैं।

Advertisement
इंदिरा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत

इंदिरा गांधी – 18 नवंबर 1978 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने कर्नाटक के चिकमंगलूर से उपचुनाव जीतकर आई इंदिरा गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश कर दिया। प्रस्ताव पर 7 दिन तक चली बहस के बाद इंदिरा गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। इसके बाद कांग्रेस में आक्रोश के साथ इसका विरोध किया। यहीं से कांग्रेस के बुरे दिन शुरू हो गए थे। इंदिरा गांधी रायबरेली से आम चुनाव भी हार गई थी। इसके बाद इंदिरा गांधी ने देश भर का दौरा किया। उन्होंने बिहार से लेकर गुजरात और दक्षिण का दौरा किया। इंदिरा के सामने जगजीवन राम और चौधरी चरण सिंह जैसे दिग्गज नेताओं की चुनौती थी, लेकिन इंदिरा की राजनीतिक लड़ाई ने कांग्रेस की वापसी करा दी।

सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस

सोनिया गांधी – 2006 में यूपीए शासनकाल के सोनिया गांधी के खिलाफ लाभ के पद का मामला बना था। सोनिया भी रायबरेली से सांसद थीं। इसके अलावा वह यूपीए सरकार की गठित राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की चैयरमैन थीं। इसे लाभ का पद बताया गया था। इसके कारण सोनिया गांधी को लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा था।

लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार

लालू प्रसाद यादव – राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की चारा घोटाले के मामले में जेल होने के बाद बड़ा झटका लगा था। 22 अक्टूबर 2013 को लालू यादव की विधानसभा से सदस्यता रद्द कर दी गई थी। लालू के अलावा जेडीयू सांसद जगदीश शर्मा की भी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इस दौरान लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे।

अनंत सिंह, पूर्व विधायक

अनंत सिंह – पिछले साल बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी गई थी। बता दें कि उनके घर पर एके 47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद ये कार्रवाई की गई थी।

कुलदीप सेंगर, पूर्व विधायक, बीजेपी

कुलदीप सेंगर – सदन की सदस्यता छिनने की लिस्ट में बीजेपी नेता भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सजायाफ्ता बांगरमऊ से विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा सदस्यता भी रद्द की गई थी। 20 दिसंबर 2019 को उन्हें बलात्कार के मामले में सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उनकी विधानसभा से सदस्यता रद्द कर दी गई थी।

आजम खान, पूर्व विधायक, सपा

आजम खान – 28 अक्टूबर 2022 को सपा नेता आजम खान की भी यूपी विधानसभा से सदस्यता रद्द की गई थी। आजम खान पर कथित रूप से 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान रामपुर की मिलक विधानसभा में एक चुनावी भाषण के दौरान भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान यानी हेटस्पीच का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में उन्हें रामपुर कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi को मिला अमेरिकी सांसद का साथ, बोले ‘लोकतंत्र के लिए एक दुखद दिन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *