Advertisement
राष्ट्रीय

कृषि कानून: दिल्ली पहुंचे 200 किसान, संसद के पास किया जा रहा है विरोध प्रदर्शन

Share
Advertisement

नई दिल्ली: दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 8 महीनों से कृषि क़ानूनों का विरोध कर रहे किसानों में से 200 किसानों का एक दल किसान नेता राकेश टिकैत की अगुआई में संसद भवन के पास जंतर मंतर पहुंच गया है।

Advertisement

हरियाणा से लगे सिंघु बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान पहचान पत्र के साथ अपनी यूनियनों का झंडा लिए बस से दिल्ली पहुंचे। हालांकि इन बसों को पुलिस सुरक्षा दे रही थी।

संसद भवन के करीब किसानों का धरना 11 बजे से शुरू होना था लेकिन उन्हें पहुंचते तक लगभग साढ़े बारह बज गए। इस संदर्भ में किसान नेता शिव कुमार कक्का ने बताया क्योंकि पुलिस ने रास्ते में उनकी बस को तीन जगहों पर रोका और उनके आधार कार्ड की जाँच की गई थी, जिस कारण प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने पर वक्त लग गया।

जंतर मंतर पहुंचकर किसानों ने नारे लगाकर सरकार से तीनों कृषि क़ानूनों को निरस्त करने की मांग की।

आंदोलनकारी किसानों की ओर से संसद कूच करने का एलान काफ़ी पहले किया गया था। साथ ही ये भी कहा था कि दिल्ली जाने वाले प्रत्येक किसानों के पास पहचान पत्र होगा और वो पुलिस की सुरक्षा में जाएंगे।

इसी साल 26 जनवरी को दिल्ली में लाल क़िले पर किसानों के जाकर विरोध किया था। जिस दौरान काफ़ी हिंसा हुई थी, स्थिति के मद्देनजर पुलिस इस बार सतर्क है।

इन सब के बीच सरकार ने एक बार फिर कहा है कि वो किसानों से चर्चा के लिए तैयार है।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने बयान में कहा, “हमने किसानों से नए कृषि क़ानूनों के संदर्भ में बात की है। साथ ही किसानों को कृषि क़ानूनों के जिस भी प्रावधान मे आपत्ति हैं वे हमें बताए, सरकार आज भी खुले मन से किसानों के साथ चर्चा करने के लिए तैयार है।”

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.