Advertisement

देश की कुल वयस्क आबादी के 54% को कम से कम एक शॉट मिला है: स्वास्थ्य मंत्रालय

Share
Advertisement

नई दिल्ली: दूसरी लहर के बाद देश में कोरोना वायरस फिर से पांव पसारने लगा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 47 हजार 92 नए मामलों की पुष्टि की गई है। फिलहाल देश में कोरोना संक्रमण के तीन लाख नौ हजार 583 सक्रिय मामले हैं। इस दौरान सरकार ने भी टीके लगाने की गति में तेजी लाने के प्रयास किए हैं।

Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इसकी जानकारी दी। ‘उन्होंने कहा, सरकार ने अगस्त 2021 के महीने में 18.38 करोड़ टीके लगाए हैं। अगस्त में दी जाने वाले टीके की प्रतिदिन औसत खुराक 59.29 लाख है। महीने के अंतिम सप्ताह में हमने प्रतिदिन 80 लाख से अधिक खुराकें दी गईं’।

केरल में 1 लाख से भी ज्यादा केस

राजेश भूषण ने आगे कोविड के प्रबंधन की जानकारी देते हुए कहा कि, ‘जून 2021 में प्रतिदिन 100 मामले दर्ज करने वाले 279 जिलों से, 30 अगस्त 2021 को दैनिक आधार पर 100 से अधिक मामलों की रिपोर्ट करने वाले 42 जिलों की संख्या कम हो गई है। केरल एक ऐसा राज्य है जहां 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 10,000 से 1 लाख सक्रिय मामले हैं। बाकी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 10,000 से कम सक्रिय मामले हैं’।

16% कुल वयस्क आबादी का हुआ पूरी तरह से टीकाकरण

टीकों के विषय में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने और जानकारी देते हुए कहा, ‘इस देश की कुल वयस्क आबादी के 16% को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है। इस देश की कुल वयस्क आबादी के 54% को कम से कम एक शॉट मिला है। सिक्किम, दादरा और नगर हवेली और हिमाचल प्रदेश ने अपनी 18 से अधिक आबादी के 100% को COVID19 टीकाकरण की पहली खुराक दी गई है। सिक्किम ने अपनी 36 प्रतिशत आबादी को दूसरी खुराक दी है, दादरा और नगर हवेली ने 18 प्रतिशत और हिमाचल प्रदेश ने 32 प्रतिशत आबादी को दूसरी खुराक दी है’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *