Advertisement

गन्नौर के स्कूल में एक कमरे की छत गिरने से, 27 बच्चे और 3 मजदूर गंभीर रूप से हुए घायल

Share
Advertisement

हरियाणा। राज्य के गन्नौर नगर के एक गांव बांय में बृहस्पतिवार को बड़ी घटना घट गई। गांव के जीवानंद पब्लिक स्कूल में एक कमरे की छत गिरने से तीसरी कक्षा के 27 बच्चे मलबे के नीचे दबकर बुरी तरह से घायल हो गए।

Advertisement

3 मजदूर भी हुए घायल

स्कूल में निर्माण कार्य जारी था, वहाँ 3 मजदूर छत पर मिट्टी डालने का काम कर रहे थे। छत गिरने से मलबे में दबकर तीनों मजदूर घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी घायलों को आनन-फानन में निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सात बच्चों की हालत गंभीर थी, जिसके चलते उन्हें पीजीआई रोहतक में रेफर कर दिया गया। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

तीनो मजदूर कक्षा 3 के कमरे की कच्ची छत पर मिट्टी डाल रहे थे, इसी दौरान छत नीचे गिर गई और कमरे में पढ़ाई कर रहे 27 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

बच्चों के परिजनों ने उन्हें प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया है। हादसे में घायल 20 बच्चों और 3 मजदूरों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। ख़बर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना स्थल पर पहुंचे अधिकारी

वहीं क्षेत्र के एसडीएम सुरेंद्र दूहन, सिविल सर्जन जयकिशोर व बड़ी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार संज्ञान लेने के लिए मौके पर पहुंच गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *