Advertisement

केंद्रीय कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं ये नए चेहरे, इन नेताओं को आया BJP नेतृत्व का बुलावा

Share
Advertisement

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट में 8 जुलाई फेरबदल हो सकता है। इसको लेकर बीजेपी की शीर्ष स्तर पर तेजी से काम किया जा रहा है। माना जा रहा कि इस बार मंत्रिमंडल में करीब 17 से 22 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं। इस दौरान कई मंत्रियों से अतिरिक्त प्रभार भी लिए जा सकते हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं इस कैबिनेट विस्तार में कई मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। दरअसल, मंत्रिमंडल विस्तार का स्वरूप यानी कि किस राज्य से कौन से नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल करना है ये सब फैसले चुनावी नफा- नुकसान के हिसाब से लिए जाने हैं।

कैबिनेट विस्तार में चुनावी राज्यों का खासा ख्याल रखा जा सकता है। कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच जिन नेताओं के मंत्रिमंडल में शामिल होने की बात कही जा रही है, वह दिल्ली पहुंच रहे हैं।

दिल्ली पहुंच रहे हैं ये नेता

जानकारी के अनुसार, इस बार के मंत्रिमंडल विस्तार में जेडीयू को भी हिस्सा बनाया जा सकता है। यानी कि जेडीयू से किसी एक नेता को मंत्री पद मिल सकता है। इसके लिए जेडीयू की ओर से आरसीपी सिंह दिल्ली पहुंच रहे हैं। वहीं खबरे ऐसी भी आ रही हैं कि जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार चाहते हैं कि उनकी पार्टी को कम से कम तीन मंत्रालय मिलें।

आज दिल्ली पहुंच रहे हैं ये नेता-

गौरतलब है कि बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर असम के पूर्व सीएम सर्वानंद सोनोवाल, कांग्रेस से बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया और नारायण राणे आज शाम तक दिल्ली पहुंच रहे हैं। इनके अलावा वरुण गांधी को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। वह शाम तक दिल्ली पहुंच सकते हैं। अनुप्रिया पटेल को भी केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

बता दें कि मोदी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से 3 से 4 लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है। इन मंत्रियों में अपना दल के नेता अनुप्रिया पटेल भी एक हो सकती हैं। राज्य में चुनाव 2022 में विधानसभा चुनाव है, जिसके मद्देनजर कई समीकरणों को ध्यान में रखकर मंत्रियों का के नामों का चयन किया जा सकता है।

Recent Posts

Advertisement

Mahoba: दोस्तों के साथ मिलकर पति ने अपनी ही पत्नी के साथ कर डाली हैवानियत, घिनौनी वारदात से सदमे में है विवाहिता

Mahoba: महोबा में सात जन्मों का बंधन निभाने की कसम खाने वाले कलयुगी पति ने…

May 2, 2024

‘इंडी अलायंस…परिवारवादी पार्टियों का जमावड़ा और भ्रष्टाचारियों को बचाने का टोला है…’, विदिशा में बोले जेपी नड्डा

JP Nadda: मध्य प्रदेश के विदिशा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा…

May 2, 2024

UP: मैनपुरी पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत

UP: बसपा सुप्रीमो मायावती आगामी 7 मई को तीसरे चरण में होने वाले चुनाव मतदान…

May 2, 2024

‘26/11 हमले में कसाब और दूसरे आतंकियों को बचाने के लिए कांग्रेस के नेता…’, गुजरात में बोले PM मोदी

PM Modi In Gujarat: गुजरात के जामनगर में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा "जब देश…

May 2, 2024

Sambhal: दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने मारी कार को टक्कर, 4 की मौत

Sambhal: यूपी के संभल जिले में गुरूवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. दरअसल गुरूवार…

May 2, 2024

Hamirpur: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने सपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- 2017 के पहले गुंडा माफिया दहशत फैलाते थे अब गुंडे माफिया दहशत में हैं

Hamirpur: हमीरपुर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में गुरुवार को…

May 2, 2024

This website uses cookies.