Advertisement

आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या महंगाई के क्या हैं कारण

Share
Advertisement

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रहीं हैं। कोरोना काल में पेट्रोल की कीमतों ने लोगों को परेशान कर दिया है। डीजल-पेट्रोल के दामों का ये सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले महीने से हर दूसरे दिन ईंधन के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। सरकारी तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के कारण कीमत बढ़ा रही हैं।

Advertisement

सरकार भी तेल पर 08 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। ओएमसी पर दरों को बनाए रखने का दबाव है, क्योंकि देश में पेट्रोल और डीजल दोनों दाम अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं। हालांकि, यह संभावना नहीं है कि वे वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि को देखते हुए दरों को बनाए रखने में सक्षम होंगे।

बता दें कि इस महीने पेट्रोल और डीजल की कीमतें और बढ़ने के अनुमान हैं। इसकी वजह कच्चे तेल के दामों में बढोतरी होगी। कच्चे तेल के दामों में वृद्धि होना इसलिए तय है, क्योंकि सऊदी अरब और यूएई में तेल के उत्पादन को लेकर के विवाद हो गया है। दरअसल, ओपेक+ तेल के उत्पादन पर नियंत्रण पाना चाहता है, इस पर यूएई विरोध कर रहा है।

ओपेक+ क्या है?

ओपेक प्लस तेल उत्पादक देशों का एक संगठन है जिसमें इराक, कुवैत, सऊदी अरब, वेनेजुएला, अजरबैजान, बहरीन, ब्रुनेई, कजाकिस्तान, मलेश‍िया, मैक्सिको, ओमान, रूस, दक्ष‍िण सूडान और सूडान आते हैं।

उल्लेखनीय है कि क्रूड ऑयल अक्तूबर 2018 के बाद पहली बार 77 डॉलर के पार निकला है। उत्पादन बढ़ाने पर ओपेक+ की बात नहीं बनी। इसके साथ ही अगली बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है। दरअसल, ओपेक+ के सदस्य सऊदी अरब और रूस अगस्त से वर्ष के अंत तक प्रतिदिन 4,00,000 बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने के पक्ष में हैं। यूएई अभी तक इस प्रस्ताव पर सहमत नहीं हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक, अगर तेल उत्पादन और आपूर्ति का स्तर बढ़ती वैश्विक मांग के अनुरूप नहीं बढ़ा, तो इससे कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है। 

कच्चे तेल की कीमतों के लेकर भारत ने हाल ही में ओपेक+ से कहा था कि कच्चे तेल का मौजूदा मूल्य काफी चुनौतीपूर्ण है। दरों को थोड़ा नीचे लाने की जरूरत है, तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) की बैठक से पहले भारत ने कहा कि कहीं ऐसा न हो कि तेल की ऊंची कीमत का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था में जो उपभोग आधारित पुनरुद्धार की प्रक्रिया शुरू हुई है, उस पर पड़ने लगे।

भारत के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि भारत तेल के दामों को लेकर संवेदनशील बाजार है, ऐसे भारत जहां कहीं भी प्रतिस्पर्धी दर होगी, वहां से तेल खरीदेगा।

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.