Advertisement
लाइफ़स्टाइल

World Water Day: भविष्य में भीषण जल संकट का सामना करेंगे लोग

Share
Advertisement

शहर की आबादी और क्षेत्रफल में तेजी से विस्तार हुआ है। केन्द्रीय भू गर्भ जल आयोगके सर्वे के अनुसार हम कुल पानी की खपत का खेती के काम में 90 प्रतिशत, घरेलू उपयोग में मात्र 7 प्रतिशत और उद्योगों में केवल 3 प्रतिशत पानी का उपयोग करते हैं।यदि खेती में लगने वाले पानी की मात्रा 10 प्रतिशत कम कर दी जाए तो घरेलू उपयोग के पानी की मात्रा बढ़ सकती है। हम चट्टानी क्षेत्र के मालवांचल और गंगा बेसिन का हिस्सा हैं। उद्योगों को पानी के उपयोग के मामले में सरकार के अपने नियम कायदे हैं। सरकारी विभागों में जल वितरण और दोहन को लेकर आपस में समन्वय नहीं है। कुए, बोरिंग, तालाब, जलाशय और अन्य पेयजल स्त्रोत के प्रबंधन हेतु जिला, ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर काम होना चाहिए। पानी के सही उपयोग के लिए हमे रिचार्ज, पुनर्चक्रीकरण और वर्षा जल के पुनर्भरण की दिशा में काम करने की जरूरत है।

Advertisement

प्रख्यात जल प्रबंधन विशेषज्ञ सुधीन्द्र मोहन शर्मा ने रविवार को साउथ तुकोगंज स्थित एक होटल में विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में संस्था सेवा सुरभि द्वारा आयोजित बढ़ते शहर घटता जल स्तर विषय पर विचार गोष्ठी में प्रमुख वक्ता के रूप में तथ्यों सहित अनेक रोचक और उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्तर पर जल प्रबंधन की दिशा में बहुत कुछ कर रही है, लेकिन जब तक हम लोग भी इस दिशा में सचेत और गंभीर नहीं होंगे, हमें जल संकट का सामना करते रहना पड़ेगा। सन् 1918 में पैट्रिक ईडिज नामक एक अंग्रेज विशेषज्ञ ने तत्कालीन राज दरबार को पत्र भेजकर आगाह किया था कि शहर की कपड़ा मिलों के कुए बहुत अच्छे हैं और इनमें से कुछ बावडिय़ों को उपयोगी बना सकते हैं।

इससे और हमारी नदी के संरक्षण से हमें आरक्षित जल भी मिल सकेगा। आरक्षित अर्थात संकट काल में वैकल्पिक व्यवस्था। उन्होंने एक कुए से दूसरे कुए तक पानी ले जाने का सुझाव भी दिया था, ताकि किसी एक कुए पर बोझ न पड़े। पानी का व्यवसायीकरण कतई नहीं होना चाहिए, लेकिन बढ़ती आबादी और शहर के बढ़ते क्षेत्रफल के कारण पानी का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। शहर में 390 में से 237 कुओं में पानी आ रहा है। पानी की कमी के और भी कई कारण हैं, लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है मालवा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और अनियमित वर्षा, पर्यावरण का असंतुलन, मिट्टी का क्षरण, तालाबों एवं अन्य जल स्त्रोतों के जल का ठीक से उपयोग नहीं होने से भी जल संकट बना रहता है।

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election 2024: BJP सांसद मेनका 1 मई को दाखिल करेंगी नामांकन, प्रभारी मंत्री आशीष पटेल व संजय निषाद रहेंगे मौजूद

Lok Sabha Election 2024: सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी बुधवार 1 मई को…

April 30, 2024

CM नायब सिंह सैनी बोले- हरियाणा की जनता 10 की 10 सीटें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार PM बनाने का काम करेगी

Haryana Politics: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा की जनता 10 की…

April 30, 2024

Bihar: प्रज्ज्वल रेवन्ना के मामले में बोले तेजस्वी… ‘बलात्कारियों को बचाने का काम किया जा रहा है’

Tejashwi on Prajwal Revanna:  कर्नाटक में जेडीएस पार्टी के पूर्व नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले में…

April 30, 2024

Aligarh: निर्वस्त्र हालत में बेहोश पड़ी मिली महिला, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Aligarh: अलीगढ़ में मक्का के खेत में सोमवार को एक अज्ञात महिला निर्वस्त्र बेहोश हालत…

April 30, 2024

Bihar: संविधान को बदलना और आरक्षण को समाप्त करना चाहती है भाजपा- शक्ति सिंह यादव

Shakti yadav in forbesganj: आरक्षण भाजपा और आरएसएस के लिए गले की फांस बन गई…

April 30, 2024

Ayodhya: कल अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रामलला का करेंगी दर्शन-पूजन

Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार यानी 1 मई को अयोध्या का दौरा करेंगी. इस दौरान…

April 30, 2024

This website uses cookies.