Advertisement
लाइफ़स्टाइल

मकर संक्रांति के दिन जानें क्या है खिचड़ी का महत्व

Share
Advertisement

देशभर में मकर संक्रांति का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व को पौष मास में मनाने की विशेष मान्यता है। मकर संक्रांति में मकर शब्द को मकर राशि में इंगित करता है जबकि संक्राति का अर्थ संक्रमण अर्थात प्रवेश करना है। जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व पर लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं।

Advertisement

सूर्य की रोशनी का मतलब है पृथ्वी पर जीवन, उर्वरता और समृद्धि

इस मौके पर मकर में सूर्य की वापसी और बड़े होते दिन की वापसी का जश्न मनाते हैं। यह इस बात का प्रतीक होता है कि सर्दियों का अंत आ चुका है और सूर्य फिर से अपनी पूरी ताकत से लौटने वाला है। सूर्य की रोशनी का मतलब है पृथ्वी पर जीवन, उर्वरता और समृद्धि। इसका आशय गर्मियों के आने और नई फसलों की बुआई से है।

खिचड़ी का है विशेष महत्त्व

इस पवित्र पर्व पर खिचड़ी का विशेष महत्त्व माना जाता है। सभी लोग अपने घर पर खिचड़ी बनाकर खाते है और गरीब लोगो में बांटते हैं। इस दिन कई जगहों पर खिचड़ी स्टॉल लगाए जाते है। प्रचलित कथा के अनुसार कहा जाता है कि खिलजी ने आक्रमण किया था तो नाथ योगियों को खाना पकाने का समय नही मिला तब बाबा गोरखनाथ ने चावल, दाल और कुछ सब्जियों को मिलाकर पकाने को कहा जो खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक थी। जिसे खाकर उन्हें ऊर्जा प्राप्त हुई। इस व्यंजन का नाम बाबा गोरखनाथ ने खिचड़ी रखा। खिलजी से मुक्त होकर नाथ योगियों ने मकर संक्राति के दिन खिचड़ी बनाकर उत्साह मनाया। जिसके पश्चात् मकर संक्राति के दिन खिचड़ी बनाने का प्रचलंन चल गया।

खिचड़ी के सेवन से होती है सूर्य देव और शनि देव की कृपा

धार्मिक रुप से देखा जाए तो कहा जाता है कि इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के गए थे। उड़द की दाल को शनि से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि अगर इस दिन खिचड़ी का सेवन किया जाए तो सूर्य देव और शनि देव दोनों की कृपा होती है।

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.