Advertisement

Twitch body parts: क्या आपके भी फड़कते है शरीर के ये अंग, हो सकता है बड़ा संकेत

Twitch body parts
Share
Advertisement

Twitch body parts: कभी-कभी हम महसूस करते हैं कि हमारे शरीर के कई अंग फड़कते है। आपको बता दें कि शरीर के अंगों के फड़कने को शुभ और अशुभ से जोड़कर देखा जाता है। अगर आप इन संकेतों को समझ लें तो पहले ही अर्लट हो सकते हैं। शरीर के अंगों का फड़कना किसी गंभीर दुर्घटना से लेकर धन प्राप्ति की ओर इशारा करती हैं।

Advertisement

क्या आपके भी फड़कते है शरीर के ये अंग

किसी महिला की कभी दाईं आंख लगातार ब्लिंक (Twitch body parts) करती है तो यह किसी गंभीर बीमारी की तरफ इशारा करती है जबकि बाईं आंख फड़कती है तो जल्द ही आपको कोई शुभ संकेत मिल सकता है। पुरुषों में इसके विपरीत स्थिति होती है। अगर किसी पुरुष की दाईं आंख फड़कती है तो यह शुभ माना जाता है लेकिन बाईं आंख के फड़कने को अशुभ माना जाता है।

महिला की बाईं आंख फड़कना मतलब- कोई शुभ संकेत

समुद्र शास्त्र के अनुसार पुरुषों के दोनों कंधों का फड़कना (Twitch body parts) अच्छा नहीं माना जाता है। कंधों के फड़कने को घर में किसी कलह या विवाद का संकेत माना जाता है। इसके साथ ही पुरुषों के हाथ में होनी वाली खुजली किसी विपत्ती का संकेत होती है। समुद्र शास्त्र की मानें तो यह व्यक्ति के जीवन में आने वाली किसी बड़ी मुसीबत की ओर इशारा करती है।

हाथ की हथेली में फड़कन शुभ संकेत!

आपको बता दें कि अगर किसी व्यक्ति के बायें हाथ की हथेली में फड़कन (Twitch body parts) होती है तो यह पुरानी बीमारी से जल्द ठीक होने की निशानी है। अगर किसी महिला की नाभि के पास कोई हलचल महसूस हो रही है तो यह किसी बड़ी मुसीबत की ओर इशारा करती है। खासकर इस संकट का ज्यादा खतरा तब होता है जब फड़कन दाईं तरफ ज्यादा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *