Advertisement
लाइफ़स्टाइल

ये पांच आदतें उम्र भर ‘आंखों’ की रोशनी को रखें बरकरार

Share
Advertisement

आजकल भागदौड़ भरी जीवनशैली और खराब खानपान हर किसी की लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुका है। खराब खानपान और इस बिगड़ी हुई जीवनशैली का सीधा असर इंसान के स्वास्थ्य पर हो रहा है। इससे कई गंभीर भी हो जाते है और शरीर के सबसे अहम अंग यानी आंखों पर भी इसका बहुत ही हुरा असर पड़ता है। कुछ लोगों को बेहद कम उम्र में ही चश्मा पहनना पड़ता है, कुछ अंधेपन के शिकार हो जाते हैं और कुछ लोगों को दिखना कम हो जाता है।

Advertisement

ये एक गंभीर विषय है, जिसके बारे में हर किसी को सोचने की जरूरत है। हर साल 1 से 7 अप्रैल तक ब्लाइंडनेस वीक मनाया जाता है, इस दौरान आंखों की रोशनी के बारे में जागरूक किया जाता है। इसलिए आज हम आपको आंखों की देखभाल के लिए कुछ जरूरी तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

आंखों की देखभाल के कुछ जरूरी तरीके

  1. नियमित रूप से आंखों की जांच कराते रहे

अपनी आंखों को हर एक बीमारी से दूर रखने के लिए आपको नियमित रूप से आपनी आंखों की जांच करानी चाहिए। नियमित आंखों की जांच से आपको टाइम-टाइम पर पता चलता रहेगा कि आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी तो नहीं हैं और इससे आपको अपनी आंखों की रोशनी के बारे में भी पता चलेगा। साथ ही अगर कोई बीमारी है भी, तो समय रहते आप उसका इलाज कर सकेंगे।

  1. लैपटॉप या फोन को ज्यादा समय ना दें

आंखों की रोशनी कम होने का सबसे बड़ा कारण होता है, लैपटॉप या फोन पर ज्यादा समय बिताना। अगर आप भी बहुत देर तक कंप्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन पर अपना समय बिता रहे हैं, तो ये आपके लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। साथ ही इससे आपको सिरदर्द और कंधे में दर्द समेत कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती है। अगर आपको लैपटॉप पर ज्यादा देर तक काम करना भी है, तो हर दो घंटे में आपको कम से कम 15 मिनट का ब्रेक लेने की जरूरत होती है।

  1. UV किरणों से आंखों की रक्षा करें

अगर आप बाहर जा रहें हैं, तो आपको तेज धूप में निकलने से पहले अपनी आंखों को सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाना चाहिए। इसके लिए आप यूवी प्रोटेक्टर चश्मे को पहने सकते हैं, क्योंकि ये हानिकारक किरणें आपको मैक्यूलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद के करीब ले जाती है और आपको इन बीमारियों का शिकार बना सकती है।

  1. धूम्रपान से दूरी बनाकर रखें

आंखें शरीर का सबसे नाजुक अंग होता है और इसे धूम्रपान यानी स्मोकिंग से भी बहुत नुकसान होता है। साथ ही धूम्रपान आपके फेफड़ों समेत आंखों की रोशनी भी ले सकता है। कई अध्ययनों में खुलासा हुआ है कि धूम्रपान करने से ड्राई आई, मैक्यूलर डिजनरेशन, डायबिटिक रेटिनोपैथी, आई सिंड्रोम और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ता है। जो लोग नियमित रूप से धूम्रपान करते हैं, उनको अक्सर इन बीमारियों का सामना करना पड़ता है

  1. खानपान पर खास ख्याल रखें

खराब खानपान से भी आखों की परेशानी हो जाती है। पौष्टिक और संतुलित आहार से इंसना हमेशा स्वस्थ रह सकता है, लेकिन कई लोग अपने खानपान पर भी ध्यान नहीं देते हैं। साथ ही आंखों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन सी, विटामिन ई, ओमेगा -3 फैटी एसिड, ल्यूटिन और जस्ता जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता भी होती है। इसलिए आपको हरी पत्तेदार सब्जियां, मछली, अंडे, घी, नट्स, दाल, बीन्स संतरे और अन्य खट्टे फलों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

Recent Posts

Advertisement

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.