पालक के फायदे: हरे रंग की पत्तेदार सब्जियों में आपने पालक का नाम तो जरूर सुना होगा। पालक का उपयोग भारत में काफी अधिक मात्रा में किया जाता है। इसे अंग्रेजी भाषा में स्पिनेच (Spinach) के नाम से जाना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम स्पिनासिया ओलेरेसिया है। पालक को गुणों के आधार पर तीन भागों में बांटा गया है।
यह एक खास किस्म का पालक है, जिसमें पत्ते सिकुड़े हुए तथा हरे गाढ़े रंग के होते हैं। इस पालक की एक प्रजाती का नाम ब्लूम्सडेल है। इस पालक का कोई भी व्यंजन खाने में काफी स्वादिष्ट होता है।
पालक की इस प्रजाति को काफी लोकप्रिय माना जाता है। सेवॉय पालक की तुलना में इस पालक की पत्तियां कम सिकुड़ी हुई होती हैं। इस पालक को घर पर भी उगाया जा सकता है। इसमें पौष्टिक गुणों की भरपूरता होती है।
इस पालक की पत्तियां सेवॉय पालक और सेमी-सेवॉय पालक की तुलना में ज्यादा चौड़ी और स्मूथ होती हैं। ये पालक आसानी से साफ हो जाती है।
पालक का सेवन करना सेहत के लिए काफी उपयोगी हो सकता है। ये कई प्रकार की बीमारियों को ठीक करने में मददगार है।
आज के समय में खान-पान के कारण शरीर का वजन बढ़ जाता है। इसलिए पालक का सेवन करना चाहिए। इसमें वजन घटाने से संबंधित गुण पाए जाते हैं। वजन कम करने के लिए सबसे जरुरी है कि आप कैलोरी की कम मात्रा का सेवन करें। पालक में कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। जिसे अपने भोजन में शामिल कर आप अपने बढ़ते वजन को रोक सकते हैं।
पालक में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है। कैल्शियम नर्वस सिस्टम के कार्य को सामान्य रुप से चलाने में सहायता करता है। पालक मस्तिष्क के लिए उपयोगी विटामिन-के, ल्यूटिन, फोलेट और बीटा जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
आपके स्वास्थ्य को मजबूत रखने के लिए पालक एंटी-इन्फेलामेट्री के रुप में कार्य करता है। एंटी-इन्फ्लामेट्री क्रिया सूजन को कम करने और क्रानिक इन्फ्लेमेशन को ठीक करने का गुण रखती है।
यह भी पढ़ें- गाजर खाने से मिल सकते हैं ये फायदे, जानें कैसे करें उपयोग
PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…
CM Yogi in Pratapgarh: प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पाक अधिकृत…
PM Modi in Vishnupur: पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में एक जनसभा को…
Stampede at the rally: प्रयागराज के फूलपुर में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त…
PM Modi in Purulia: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सार्वजनिक…
CM Yogi in Jaunpur: सपा व कांग्रेस के रूप में रावण का जिन्न आज भी…
This website uses cookies.