Advertisement
लाइफ़स्टाइल

कम उम्र में बालों की परेशानी से चाहतें हैं निजात तो अपनाएं ये टिप्स

Share
Advertisement

सफेद बाल पहले 50 या 55 साल की उम्र में दिखाई देते थे। लेकिन अब ये 14 से 15 साल के बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। समय से पहले सफेद बालों का मतलब यही है कि आपको अपने खानपान के साथ ही जीवन शैली पर ध्यान देना होगा। एक आयुर्वेद डॉक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कुछ टिप्स शेयर की हैं, जो सफेद बालों से छुटकारा दिलाने में मददगार हैं। देखिए-

Advertisement

बालों के लिए ऑयलिंग है सबसे जरूरी

दादी-नानी अक्सर बालों की केयर के लिए तेल लगाने की सलाह देती हैं। आयुर्वेद एक्सरपर्ट ने भी अपने बालों को तेल लगाना सबसे जरूरी बताया है। आप हफ्ते में दो बार बालों में तेल जरूर लगाएं। इससे आपके बाल ना तो टूटेंगे और ना ही सफेद होंगे।

इन चीजों को खाने से बचें

मीठे, कड़वे और कसैली चीजों को खाएं। इसी के साथ ज्यादा मसालेदार, नमकीन, तले, फरमेंटेड, बासी, कैफीन युक्त ड्रिंक और मांसाहारी खाने से परहेज करें।

गाय का घी आएगा काम

रात को सोने से पहले गाय के घी की 2 बूंद नाक के दोनों छिद्रों में डालें। इसे अलावा अपने खाने में करी पत्ता, तिल, आंवला, करेला और गाय का घी शामिल करें।

सर्दियों में खाएं आंवला

सफेद बालों के लिए आंवला सबसे अच्छा होता है। खासतौर पर सर्दियों में इसका सेवन नियमित रूप से करें।

क्लालिटी नींद है जरूरी

जल्दी सोना बेहद जरूरी है। आपकी नींद की क्वालिटी जितनी अच्छी होगी, आपके बालों की क्वालिटी भी उतनी ही अच्छी होगी। रात 10 बजे तक सोने की कोशिश करें।

नारियरल के तेल में मिलाएं ये चीजें

नारियल के तेल का इस्तेमाल आमतौर पर इसके ठंडा करने के गुणों के लिए किया जाता है। इसके अलावा एलोवेरा जेल को नारियल के तेल में मिलाएं और बालों पर लगाएं। वहीं आप आंवला पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच आंवला पाउडर को 3 बड़े चम्मच नारियल तेल में तेल काला होने तक गर्म करें। मिश्रण के थोड़ा ठंडा होने के बाद बालों में लगाएं।

चाहें तो करी पत्ता भी यूज करें। इसके लिए एक मुट्ठी करी पत्ते को नारियल के तेल के साथ तब तक गर्म करें जब तक वह काला न हो जाए। ठंडा करके स्कैल्प पर लगाएं। आप अपने खाने में करी पत्ते खा सकते हैं। इसमें मल्टीविटामिन और आयरन होते हैं जो बालों की ग्रेइंग को रोकने में मदद करते हैं। इसी के साथ बालों को गर्म पानी से न धोएं।

Recent Posts

Advertisement

UP: भाजपा प्रत्याशी रविकिशन के पक्ष में CM योगी ने किया रोड शो

CM Yogi Road Show: गोरखपुर महानगर के सबसे व्यस्त तीन किलोमीटर के दायरे में सीएम…

May 29, 2024

खेती की हर चीज पर GST की मार खा रहा किसान- प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi in Kullu: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू पहुंची.…

May 29, 2024

‘माता-बहनों के एकाउंट में एक लाख पहुंचेगा खटाखट-खटाखट, ये लोग डकार गए पैसा गटागट-गटागट’

Akhilesh in Mirzapur: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मिर्जापुर में एक चुनावी सभा…

May 29, 2024

UP: अवसर मिला तो देश के साथ गद्दारी करेगी कांग्रेस व सपा- CM योगी

CM Yogi in Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस, सपा…

May 29, 2024

Gorakhpur: कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है: CM योगी

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है देश में बीते 10 साल में व्यापक बदलाव…

May 29, 2024

This website uses cookies.