Advertisement
लाइफ़स्टाइल

कैसे करें असली और नकली केसर (saffron) की पहचान

Share
Advertisement

केसर की पत्तियां जितनी खूबसूरत दिखने में होती हैं उससे ज्यादा वो हमारे शरीर के लिए लाभकर भी होती हैं। केसर भोजन का स्वाद और रंग के साथ-साथ शरीर में गर्मी बनाए रखने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल कई सौंदर्य प्रसाधन की चीजों में भी होता है। कश्मीर में केसर की बंपर पैदावार होती है। इसका मूल्य लाखों रुपए किलो तक होता है। ऐसे में नकली केसर का भी चलन काफी होता है। दुकानदार ग्राहकों को मूर्ख बनाकर मोटा मुनाफा कमाते हैं। ऊंचे दाम चुकाने के बाद भी हम नकली केसर घर ले आते हैं। इसलिए असली और नकली केसर में कैसे फर्क करें ये जानना जरूरी है। आप इन तरीकों से असली और नकली केसर में भेद आसानी से कर सकेंगे।

Advertisement

स्वाद

दिखने में सुंदर केसर की पत्तियों की खुशबू काफी भीनी और मिठास से युक्त होती है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि अगर आप इसकी पत्तियों को अपनी जीभ पर रखेंगे तो ये कुछ कड़वी महसूस होगी। यही इसकी असली पहचान है। अगर आपको जीभ पर पत्तियां रखते ही मिठास अनुभव हो तो ये असली केसर नहीं है।

रंग

केसर अपने रंग के लिए भी जानी जाती है। इसका रंग बेहद आकर्षक होता है। जब आप इसे पानी में डालेंगे तो एक दम से इसका रंग नहीं जायेगा। असली केसर की पहचान  के लिए गुनगुने पानी में केसर की कुछ पत्तियां डाल दें। अगर इसका रंग चला जाए तो फिर वो असली केसर नहीं है।

घुलनशीलता

केसर की पत्तियां पानी में डालने पर कभी घुलती नहीं है। ये रंग जरूर छोड़ती हैं पर घुलती नही हैं। अगर केसर की पत्ती पानी में घुल रही है तो फिर वो असली केसर नहीं है।

सूखापन

केसर की तासीर गर्म होती है। इसकी पत्तियां हमेशा सूखी महसूस होती हैं। इसे पकड़कर खींचने पर इसके धागे टूट जाते हैं।गर्म जगह पर रखने से ये खराब भी हो जाता है। जबकि नकली केसर गर्म जगह पर रखने पर भी वैसा ही बना रहता है।

पानी में रंग

केसर को पानी में घोलने पर अगर वो केसरिया रंग छोड़ रही है तो फिर वो नकली केसर है। क्योंकि पानी में घोलने पर उसका रंग पीला हो जाता है। यही असली केसर की पहचान है।

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election phase 4 Voting LIVE: 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान शुरू, यहां देखें सारे अपडेट

Lok Sabha Election phase 4 Voting LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 13…

May 13, 2024

‘लालू यादव ने परिवार को बढ़ाया…हमने बिहार को…’, CM नीतीश कुमार का RJD पर निशाना

CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। कल चौथे…

May 12, 2024

राम और राष्ट्र एक दूसरे के पर्याय, जो राम का विरोधी वो राष्ट्र विरोधी, अमेठी में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स…

May 12, 2024

PM मोदी ने देश के विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का काम किया, गोंडा में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री…

May 12, 2024

Bahraich: देश में वही शासन करेगा, जो प्रभु राम को मानता है, बहराइच में गरजे सीएम योगी

Bahraich: देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि…

May 12, 2024

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Gorakhpur: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु…

May 12, 2024

This website uses cookies.