Advertisement

चने को डाइट में शामिल करने से मिलेंगे ये फायदे, जानें

Share
Advertisement

भागदौड भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना बहुत ही चुनौती भरा है खासकर शाकाहारी वाले लोगों के लिए और भी चुनौतीभरा है लेकिन शाकाहारी लोगों के लिए भी काफी हेल्दी चीज़े है जिनसे शाकाहारी वाले लोग भी अपने शरीर को फिट रख सकते हैं जैसे कि चना, चना में प्रोटीन पाया जाता है जो कि शरीर को काफी हेल्दी रखते हैं इसके साथ ही सलाद, सब्जी के सेवन से भी आप लोग अपने शरीर को हेल्दी रख सकते हैं। बात करें अगर चना की तो इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर आदि से भरपूर होते हैं. इससे इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं. जैसे वजन का सही रहना, डाइजेशन में सुधार होना और अन्य बीमारियों का जोखिम कम होना।

Advertisement

चने खाने के हेल्दी फायदे

चने खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। दरअसल सूखे चनों में लो ग्लिसेमिक इंडेक्स होता है। इसका अर्थ है कि हमारा शरीर इन्हें धीरे-धीरे डाइजेस्ट और एब्जॉर्ब करता है। इसके साथ ही इसमें एक स्टार्च होता है, जो धीरे-धीरे डाइजेस्ट होता है। इन दोनों चीजों से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है।

चने में डाइट्री फाइबर अधिक होता है खासतौर पर सॉल्युबल फाइबर। हमारे गट में गुड बैक्टीरिया इससे ब्रेक डाउन हो जाते हैं ताकि हमारा कोलन इसे धीरे डाइजेस्ट करे। ऐसा भी पाया गया है कि चने के सेवन से बॉवेल मूवमेंट भी सही रहता है।

चने को खाने से शरीर शार्ट-चेन फैटी एसिड जिसे ब्यूटायरेट (butyrate) कहा जाता है, उसे बनाता है। ऐसा पाया गया है कि ब्यूटायरेट सिक और नष्ट हुए सेल्स से छुटकारा पाने में मदद करता है। इससे कोलोरेक्टल कैंसर का जोखिम कम रहता है।

चने खाने से मेंटल हेल्थ बूस्ट होती है. इनमे कोलीन (Choline) होता है, जो वो न्यूट्रिएंट है जो मेमोरी, मूड, मसल कंट्रोल और अन्य ब्रेन व नर्वस सिस्टम एक्टिविटीज के लिए जरूरी केमिकल को बनाने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *