Advertisement

देशभर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत अब तक 75 लाख किलोग्राम कचरा हटाया गयाः अनुराग ठाकुर

Share
Advertisement

नई दिल्लीः भारत में स्वच्छ भारत अभियान (Clean India Movement) के अंतर्गत अब तक लगभग 75 लाख किलोग्राम कचरा हटाया जा चुका है। बता दें कि एक महीने के इस कार्यक्रम की शुरुआत 1 अक्टूबर को हुई थी।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक नेहरू युवा केन्द्र संगठन (Nehru Yuva Kendra Sangathan) द्वारा चलाए गए इस कार्यक्रम का नेतृत्व युवाओं ने किया। जिसके अंतर्गत देश के सात सौ 44 जिलों के छह लाख गांवों में कचरा मुक्त अभियान चलाया गया।

वहीं युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Youth Affairs and Sports Minister Anurag Thakur) ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत अब तक देशभर से 75 लाख किलोग्राम कचरा उठाया गया है।

इसके साथ ही खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा 75 लाख किलोग्राम कचरा उठाने का लक्ष्य समयसीमा से पहले ही पूरा कर लिया गया। नेहरू युवा केन्द्र संगठन ने अब स्वच्छ भारत, सुरक्षित भारत अभियान के तहत देशभर से एक करोड़ किलोग्राम कचरा हटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *