Advertisement

World Diabetes Day: डायबिटीज की समस्या से छुटकारा दिलाएगा यह आयुर्वेदिक नुस्खा, जरूर अपनाएं

डायबिटीज की समस्या
Share
Advertisement

Problem of Diabetes: जीवन जीने का तरीका हमारे स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालती है। इससे कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती है। इन्हीं स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है डायबिटीज की समस्या। डायबिटीज की समस्या से आप आयुर्वेदिक नुस्खों को अपना कर छुटकारा पा सकते हैं।

Advertisement

एक रिसर्च के मुताबिक, भारत में युवाओं के बीच 12 से 18 प्रतिशत डायबिटीज का खतरा बढ़ा है। शहरी इलाकों में यह समस्या ज्यादा देखी जा रही है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, 2030 तक दुनिया में सबसे ज्यादा खतरनाक बीमारियों में 7वें नंबर पर डायबिटीज ही होने वाला है।

डायबिटीज की समस्या से राहत पाने के लिए आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियों के बारे में जिक्र किया गया है जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार होता है। डायबिटीज के मरीज को आमतौर पर मीठा खाने से परहेज करना चाहिए। आयुर्वेद में कई ऐसी औषधि का जिक्र किया गया है जिससे डायबिटीज का इलाज संभव है।

यह आयुर्वेदिक नुस्खा जरुर अपनाएं

  • डायबिटीज के मरीज रोजाना सुबह खाली पेट गिलोय का जूस पी सकते हैं। इसके लिए 4-5 पत्ते और थोड़ा सा तना लेकर जूस बना सकते हैं। इसमें चाहे तो नीम, सदाबहार, खीरा, टमाटर आदि भी डाल सकते हैं।
  • गिलोय का काढ़ा भी ब्लड शुगर को कम करने में काफी मददगार होता है। इसके लिए आप गिलोय का तना लेकर उसे साफ करके पानी में उबाल लें।। जब पानी आधा बचे तो गैस को बंद करके उसे ठंडा होने दें और फिर उसका सेवन करें।
  • गिलोय का सेवन टैबलेट के रूप में भी कर सकते हैं। गिलोय के तने का रस और बेलपत्र के साथ थोड़ी सी हल्दी को मिलाकर रस बना लें और रोजाना एक चम्मस इसका सेवन करना चाहिए। इससे डायबिटीज की समस्या में राहत मिलती है।

नोट- यह एक सामान्य जानकारी है। हिंदी खबर इसकी सत्यता पर दावा नहीं करता है। उपयोग से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *