Advertisement

महाराष्ट्र बना कोरोना का हॉटस्पॉट, पिछले 24 घंटों में 5,000 से अधिक केस

Share
Advertisement

मुंबई में आज फिर से कोरोना की रफ्तार में इजाफा देखा गया है। बता दें मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में कोरोना संक्रमण का दर अब तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि कुछ दिन पहले ही मुंबई में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट के कुछ मामलें आ जाने के बाद से पूरे मुबंई के लोगों में चिंता बढ़ा दी है। हालांकि पूरे मुंबई में कोरोना के 24 घंटों के अंदर आए मामलों की बात करें तो कुल 2,479 नए केस मिले है। इसके साथ ही मुंबई में कोरोना की जांच में तेजी बढ़ा दी गई है।

Advertisement

पिछले 24 घंटों के अंदर मुंबई में कोरोना के पॉजिटिव रेट कि बात करें तो 4.32 प्रतिशत तक कि बढ़त दर्ज की गई है। इसके साथ ही मुंबई में पिछले चार महीनों के बाद इतने ज्यादा कोरोना के मामले मिले है।

यह भी पढ़ें: 25 जून 1983, भारतीय क्रिकेट टीम ने 39 साल पहले आज के दिन लहराया था लॉर्ड्स में तिरंगा

महाराष्ट्र में कोरोना केस में बढ़त

बता दें भारत कि वित्त राजधानी मानें जानें वाले शहर मुंबई में मंगलवार को कोरोना के मामलों में भारी उछाल दर्ज पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी इस रिपोर्ट में देखा जा सकता है कि एक दिन के अंदर केवल मुंबई के अंदर 2000 से अधिक कोरोना के मामले दर्ज किया गया है। फिलहाल पुरे महाराष्ट्र में कोरोना के एक्टिव मामलों कि बात करें तो कुल 5,218  मामले हो गए है। आज कोरोना से किसी व्यक्ति की मौत तो नहीं देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें: Transformation हो तो ऐसा, अदनान सामी का नया लुक देख फैंस हुए हैरान

वहीं मुंबई में बीते एक दिन के अंदर 4,01,649 कोरोना टेस्टिंग भी किया गया है। जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट  3.07 फीसदी हो गई है। अब तक देश में कुल 85.98 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है। मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में कुल 196.77 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें