Advertisement

कोरोना वायरस फिर पसार रहा पैर, बीते 24 घंटे में आए 41,157 नए मामले, जानें मौत का आकंड़ा

Share
Advertisement

नई दिल्ली: भारत में COVID19 के 41,157 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,11,06,065 हुई। 518 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,13,609 हो गई है। 42,004 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,02,69,796 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,22,660 है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,36,709 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 44,39,58,663 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Advertisement

 बीते 24 घंटे में आए 41,157 नए मामले

ओडिशा में कोरोना के 2,215 नए मामले, 2,400 रिकवरी और 66 मौतें हुईं। 

कुल मामले: 9,54,326

कुल रिकवरी: 9,27,926

सक्रिय मामले: 21,289

कुल मुत्यु: 5,058

सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार के अनुसार दिल्ली सरकार ने कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के लिए सरोजिनी नगर की एक्सपोर्ट मार्केट को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया। सरोजिनी नगर के अलग-अलग मार्केट एसोसिएशन ने आज बैठक बुलाई है। मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 463 नए मामले सामने आए और एक की मौत हुई। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 27,153 है जिसमें 5,896 सक्रिय मामले, 21,136 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 121 मौतें शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 41.99 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 2.56 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 51,01,567 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 40,49,31,715 हुआ। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.36% हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.13% है, दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 27 दिनों से 3% से कम है। रिकवरी रेट बढ़कर 97.31% हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *