लौकी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं? अक्सर घरों में जब लौकी की सब्जी बनती है तो लोग मुंह सिकोड़ने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे गर्मी में खाने के बहुत से फायदे हैं। लौकी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ हृदय को भी स्वस्थ रखता है।
लौकी को अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसको कई लोग घीया के नाम से भी जानते हैं। हम लौकी का इस्तेमाल सूप, सब्जी और मिठाई बनाने के लिए करते हैं। हमें लौकी को अपने रोज के खाने में इस्तेमाल में जरूर लाना चाहिए। इस चिलचिलाती गर्मी में लौकी हमारे लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इसके फायदे।
स्ट्रेस कम करता है
गर्मी में लौकी खाने से स्ट्रेस कम होता है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो हमारे शरीर को ठंड़ा रखने में मदद करता है। इसमें सेडेटिव प्रॉपर्टीज होती है जो शरीर को रिलेक्सेशन प्रदान करता है।
वजन घटाने में मददगार
गर्मियों में वजन घटाने के लिए लौकी का सेवन कर सकते हैं। प्रति 100 ग्राम लौकी में 12 कैलोरी होता है और पानी की मात्रा 95 प्रतिशत होती है। लौकी में फाइबर भी होता है जो वजन घटाने में सहायक होता है।
गर्मी में शरीर को देती हैं ठंडक
गर्मी में लौकी खाने का एक लाभ यह भी है कि लौकी फाइबर और पानी का बहुत अच्छा कॉम्बिनेशन है जो शरीर के तापमान को ठंडा कर सकता है। लौकी की सब्जी का सेवन करने के बाद आपके शरीर का डाइजेस्टिव सिस्टम स्मूथ होता है, जिससे पेट को ठंडक मिलती है।
त्वचा की देखभाल और सुरक्षा
लौकी त्वचा को अंदर से साफ करती है और चेहरे से तेल को कम करता है। इस प्रकार गर्मियों में ज्यादा पसीने और ऑयल्स निकलने के कारण होने वाले मुंहासों को नियंत्रित करती है। यह अन्य त्वचा की बीमारियों को भी ठीक और शांत करता है।
दिल के बीमारी में लाभकारी लौकी
हार्ट अटैक जैसी बीमारी से राहत पाने के लिए दिल को स्वस्थ रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। लौकी का सेवन करने से दिल की बीमारी के खतरे को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। प्रतिदिन मीठी लौकी के रस का सेवन हृदय रोगों को रोकता है।
New Delhi: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप…
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त…
Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…
Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…
Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में…
Unnao: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस…
This website uses cookies.