Advertisement
लाइफ़स्टाइल

1st January 2024 Starts New Rule: 1 जनवरी 2024 से देश में बदल जाएंगे न्यू रूल

Share
Advertisement

1st January 2024 Starts New Rule: देश 2023 की विदाई करने और नए साल के स्वागत करने को तैयार है। 1 जनवरी 2024 से कैलेंडर बदलेगा, लेकिन देश में भी कई बदलाव होंगे, जो हमारी और आपकी जिंदगी पर पड़ेंगे। 1 जनवरी 2024 से बैंक लॉकर नियम, आईटीआर दाखिल करने का नियम और सिम कार्ड से जुड़े कई नियम बदलेंगे। यही कारण है कि सभी पाठकों को पता होना चाहिए कि नए साल में क्या-क्या नए बदलाव होंगे और उनका हमारी जिंदगी पर क्या असर होगा। 1 जनवरी से होने वाले नए बदलावों को देखते हुए लोगों को 31 दिसंबर 2023 तक अपने सभी महत्वपूर्ण कामों को पूरा करना होगा। तो चलिए जानते हैं नए साल में क्या होने वाला है और 31 दिसंबर से पहले क्या करना चाहिए।

Advertisement

1st January 2024 Starts New Rule: आईटीआर दाखिल करने के नियम

वित्तीय वर्ष 2022–2023 के लिए आयक रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आखिरी तिथि 31 दिसंबर 2023 है। आपके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है अगर आप तय सीमा से पहले ऐसा नहीं करते हैं। इसके अतिरिक्त, देर से आईटीआर फाइल करने वालों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। हालाँकि, पांच लाख से कम की आय वाले व्यक्ति केवल एक हजार जुर्माना भरेंगे।

1st January 2024 Starts New Rule: सिम कार्ड से जुड़े नियम

1 जनवरी 2024 से सिम कार्ड खरीदने और रखने के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। नए साल में ग्राहकों को सिम कार्ड खरीदते समय केवाईसी देना होगा। पेपर आधारित केवाईसी प्रक्रिया सिम कार्ड खरीदते ही शुरू हो जाएगी। सिम कार्ड लेने के वक्त आपको बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करना होगा।

1st January 2024 Starts New Rule: बैंक लॉकर से जुड़े नियम

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि बैंकों में लॉकर रखने वाले ग्राहकों को 31 तक बदले गए बैंक लॉकर अग्रीमेंट पर साइन करके सहमति देने का अवसर मिल गया है। नए नियम के अनुसार, अगर वे इस समय सीमा तक ऐसा नहीं करते हैं, तो उनका बैंक लॉकर 1 जनवरी 2024 से बंद हो जाएगा।

1st January 2024 Starts New Rule: डीमैट अकाउंट से जुड़े नियम

यदि आपके पास डीमैट अकाउंट है तो आपको अधिक सतर्क रहना चाहिए। भारतीय विनियामक प्रतिभूति बोर्ड (सेबी) ने डीमैट अकाउंट में नामांकन जोड़ने की आखिरी तिथि 31 दिसंबर 2023 निर्धारित की है। ऐसे में, 1 जनवरी 2024 से जो अकाउंट होल्डर्स नॉमिनी नहीं जोड़ेंगे, उनका डीमैट अकाउंट फ्रीज हो सकता है।

1st January 2024 Starts New Rule: आधार अपडेट को लेकर नियम

बिना किसी अतिरिक्त खर्च के आधार को ऑनलाइन अपडेट करने की आखिरी तिथि 31 दिसंबर 2023 है। 1 जनवरी 2024 से, अगर आप इस तारीख तक आधार में कोई बदलाव नहीं कर पाते हैं, तो आपको दस्तावेज में किसी भी बदलाव के लिए 50 रुपये देने होंगे। 31 दिसंबर तक अपने आधार कार्ड में बदलाव करना सुनिश्चित करें।

Recent Posts

Advertisement

Delhi: के कविता और मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, कोर्ट ने 25 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Delhi: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के कविता बुधवार को…

July 3, 2024

राज्यसभा में PM मोदी बोले… ‘झूठ फैलाने वालों में सच सुनने की ताकत नहीं’

PM Modi in Rajya Sabha : राज्यसभा में बुधवार को हाथरस दुर्घटना के दौरान हुई…

July 3, 2024

Hathras: हाथरस हादसे में सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट से गुहार, अधिकारियों के खिलाफ की कानूनी कार्रवाई की मांग

Hathras: हाथरस भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्रवाई की मांग…

July 3, 2024

Bihar : 4 जिलों में वज्रपात से 4 लोगों की मौत पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

CM Nitish : वज्रपात से भागलपुर में 1, दरभंगा में 1, पूर्वी चंपारण में 1…

July 3, 2024

MP Budget 2024 : मध्यप्रदेश सरकार का बजट हुआ पेश, बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए ऐलान

MP Budget 2024 : मध्यप्रदेश की सरकार ने बजट पेश किया। बजट को उपमुख्यमंत्री और…

July 3, 2024

भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत 9,888 अभ्यर्थी चयनित, CM नीतीश ने बांटे नियुक्ति पत्र

Jobs in Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में राजस्व एवं…

July 3, 2024

This website uses cookies.