Advertisement
DND

रविवार की छुट्टी कब से प्रारंभ हुई थी, जानें इसका इतिहास

Share
Advertisement

रविवार आते ही हमलोगों को एक खुशनुमा अहसास होता है। लगातार काम के बाद रविवार की छुट्टी का हमें बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि रविवार की छुट्टी कब से प्रारंभ हुई थी। रविवार को ही छुट्टी का दिन क्यों चुना गया था? आइए जानते हैं संडे की छुट्टी को लेकर प्रचलित कहानियां।

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संस्था ISO के अनुसार, रविवार का दिन सप्ताह का पहला दिन माना जाएगा। इस दिन कॉमन छुट्टी रहती है। इस बात को 1986 में मान्यता दी गई थी। लेकिन इससे पहले 1843 में ब्रिटिश गवर्नर जनरल ने सबसे पहले इस आदेश को पारित किया था। ब्रिटेन में सबसे पहले स्कूल के बच्चों के लिए रविवार को छुट्टी देने का प्रस्ताव लाया गया था। इसके पीछे कारण दिया गया था कि इस दिन बच्चें अपने घर पर रहकर कुछ क्रिएटिव काम कर सकते हैं।

भारत में रविवार की छुट्टी कब प्रारंभ हुई?

अंग्रेजों के शासनकाल में भारत में एक बहुत बड़ा मजदूर वर्ग सप्ताह के सातों दिन काम करते थे। इससे मजदूरों की हालत बिगड़ती जा रही थी। उन्हें खाने के लिए भी लंच का समय नहीं दिया जाता था।

इसके बाद मजदूरों के नेता मेघाजी लोखंडे ने 1857 में मजदूरों के लिए उसके हक में यह आवाज उठाई थी। उन्होंने तर्क दिया था कि सप्ताह में एक दिन ऐसा होना चाहिए, जिस दिन मजदूर आराम कर सके और खुद को वक्त दे सके।

माना जाता है कि मेघाजी लोखंडे के इसी प्रयास के कारण 10 जून, 1890 को अंग्रेजी हुकूमत को रविवार के दिन सबके लिए छुट्टी घोषित करनी पड़ी। रविवार को छुट्टी को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं भी हैं। हिंदू धर्म के अनुसार, सप्ताह की शुरुआत सूर्य के दिन रविवार से मानी जाती है।

मुस्लिम देशों में होती है शुक्रवार की छुट्टी

हालांकि ज्यादातर देशों में रविवार की छुट्टी होती है लेकिन कई मुस्लिम देशों में शुक्रवार को छुट्टी दी जाती है। इसका कारण इबादत का दिन माना जाता है। मुस्लिम देशों में शुक्रवार को इबादत का दिन माना जाता है।

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.