SSC Full Form in Hindi: एसएससी की फुल फॉर्म क्या होती है?

SSC Full Form in Hindi
SSC Full Form: एसएससी बोर्ड भारत का सबसे प्रतिष्ठित बोर्ड है। SSC की Full Form Staff Selection Commission होती है। हिंदी में इसका मतलब कर्मचारी चयन आयोग होता है। यह भारत सरकार के अधीन कार्य करता है और इस आयोग का मुख्य कार्य भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और अधीनस्थ कार्यालयों में विभिन्न पदों पर भर्ती करना है।
आज हम जानेंगे कि एसएससी का मुख्य कार्य क्या है और यह कैसे काम करता है? SSC Board की स्थापना किस कारण की गई थी? एसएससी बोर्ड का गठन कब हुआ था? इन्ही सब सवालों के जवाब आज आपको मिलने वाला है। आइए सबसे पहले जानते हैं एसएससी फुल फॉर्म के बारे में-
SSC की Full Form क्या होती है?
एसएससी बोर्ड की स्थापना 4 नवंबर 1975 को हुई थी। बोर्ड की स्थापना को 46 साल हो चुके हैं और इस दौरान यह संस्थान भारत सरकार के विभिन्न विभागों में कई सारी नियुक्तियां कर चुका है। SSC को पहले “Subordinate Services Commission” के नाम से भी जाना जाता था। हालांकि अब SSC Ka Full Form – स्टाफ सेलेक्शन कमीशन है।
वर्तमान समय में एसएससी बोर्ड के चेयरमैन “ब्रज राज शर्मा” हैं। ब्रज राज शर्मा यूपीएससी के फॉर्मर सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। इस संस्थान के चेयरमैन के रूप में इन्होंने 9 दिसंबर 2015 को पदभार संभाला था।
एसएससी की फुल फॉर्म Staff Selection Commission के अलावा Secondary School Certificate भी होती है। भारत में, CBSE और कुछ अन्य राज्य बोर्डों द्वारा आयोजित Secondary School Certificate परीक्षा को एसएससी की फुल फॉर्म के नाम से भी जाना जाता है।
SSC Board नई दिल्ली में स्थित है और इसके कई क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं। वर्तमान में इसके सात क्षेत्रीय कार्यालय हैं जो इलाहाबाद, मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई, बैंगलोर में मौजूद हैं। इसके अलावा एसएससी के दो उप-क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर (मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़) और चंडीगढ़ में भी हैं।