Advertisement
DND

AT-4 अब भारत के पास होगा, जानिए कितना खतरनाक है AT-4 हथियार?

Share
Advertisement

भारत ने स्वीडन की कंपनी साब ग्रुप के साथ एक समझौता किया है। यह समझौता एंटी टैंक हथियार एटी-4 को लेकर है। हथियार का इस्तेमाल भारत में थलसेना और वायुसेना के एलीट कमांडो द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में साब ग्रुप ने बयान जारी कर कहा है कि उसे भारतीय सशस्त्र बलों के लिए एटी-4 हथियार का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

Advertisement

बता दें कि इस हथियार का इस्तेमाल कोई एक सैनिक भी कर सकता है। साब ने दावा किया है कि उसका एटी-4 हथियार, हेलिकॉप्टर, आर्मर्ड व्हीकल और दुश्मन सैनिकों के खिलाफ अपनी क्षमता को साबित कर चुका है। वर्तमान में इस हथियार के अलग-अलग वेरिएंट को 30 से अधिक देश इस्तेमाल कर रहे हैं। वैसे भारत में वायुसेना के पास कई बेहतरीन फाइटर जेट हैं जो दुश्मनों की नाक में दम कर सकते हैं।

भारत कौन सा मॉडल खरीद रहा है?

भारत एटी-4 सीएएस (AT4CS AST) मॉडल की खरीद कर रहा है। इसमें 84 एमएम कैलिबर की एंटी टैंक मिसाइल का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें सीएस का मतलब कनफाइंड स्पेस (Confined Space) है। इसका हिंदी में अनुवाद सीमित जगह होता है। वहीं AST का मतलब एंटी स्ट्रक्चर टेंडम वॉरहेड (Anti Structure Tandem Warhead) है।

कितना खतरनाक है एटी-4 हथियार?

एटी-4 का वजन 8kg है। इसके जरिए फायर किए गए गोले की रफ्तार 220 मीटर प्रति सेकेंड है। एटी-4 एंटी टैंक हथियार की रेंज 200 से 500 मीटर है। हालांकि एटी-4 की प्रभावी रेंज 200 से 300 मीटर तक ही है। इसके एक लॉन्चर से बस एक बार ही फायर किया जा सकता है। इसके बाद लॉन्चर बेकार हो जाता है।

एटी-4 भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कार्ल गुस्ताव रायफल से काफी सस्ता है। इसलिए भारत ने इसे अपनी सेना के लिए चुना है। अन्य कार्यप्रणाली गुस्ताव रायफल की तरह ही है। एक बार फायर करने की क्षमता के कारण यह काफी हल्का है, इसलिए एक सैनिक कम से कम तीन यूनिट को लेकर युद्ध के मैदान में जा सकता है।

घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो तुरंत ही हटा दें ये चीज, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

Recent Posts

Advertisement

Bahraich: देश में वही शासन करेगा, जो प्रभु राम को मानता है, बहराइच में गरजे सीएम योगी

Bahraich: देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि…

May 12, 2024

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Gorakhpur: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु…

May 12, 2024

‘वो अपने बारे में इतना बोलती हैं…कुछ कहने को नहीं बचा’, विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं, चौथे…

May 12, 2024

इंडी गठबंधन और पाकिस्तान का डीएनए मिलता-जुलता, सीतापुर में बोले CM योगी

Sitapur: कांग्रेस-सपा, इंडी गठबंधन और पाकिस्तान का डीएनए मिलता-जुलता दिख रहा है। सपा-कांग्रेस के समय…

May 12, 2024

BJP ने बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर दिया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया- अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav: यूपी के बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव…

May 12, 2024

काशी दौरे का दूसरा दिन, CM योगी ने काल भैरव व काशी विश्वनाथ मंदिर में लिया आशीर्वाद

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चुनाव प्रचार के लिए निकलने से पहले…

May 12, 2024

This website uses cookies.