एक बार फिर से रूस और यूक्रेन की बातें सामने आने लगी हैं। सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है कि उत्तर कोरिया इन देशों की लड़ाई आग में घी डालने का काम कर रहा है। इसका संदेह अमेरिका और जापान को भी है। इस बात से वैश्विक स्तर पर बवाल मचता दिख रहा है।
सबसे पहले ये आरोप इस गुरुवार को जापान के एक अखबार की रिपोर्ट में लगाया गया है। हलांकि हिंदी खबर इस बात का कोई दावा नहीं करता। विदेशी अखबारों की माने तो दावा किया गया कि उत्तर कोरिया ने पिछले महीने ट्रेन के जरिए हथियारों की एक खेप रूस भेजी। बाद में गुरुवार को ही ह्वाइट हाउस ने इस आरोप की पुष्टि की। उसने कहा कि उत्तर कोरिया रूस के प्राइवेट मिलिटरी कॉन्ट्रैक्टर वागनेर ग्रुप के जरिए हथियार भेज रहा है।
उत्तर कोरिया ने इस चर्चा को अफवाह बताते हुए इसका खंडन किया है। शुक्रवार को उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया में इस बारे में एक बयान आया। इसके बावजूद जापान के अखबार टोक्यो शिम्बुन की रिपोर्ट इस क्षेत्र में चर्चित बनी हुई है।
यूक्रेन के साथ रूस के जारी युद्ध के बीच वागनेर ग्रुप लगातार चर्चा में रहा है। इस ग्रुप के पास अपने सैनिक हैं और बताया जाता है कि उनकी तैनाती यूक्रेन में अधिक जोखिम वाली जगहों पर की गई है। बताया जाता है कि जोखिम वाली जगहों पर लड़ाई लड़ने के लिए ये सैनिक रूस के नियमित सैनिकों की तुलना में अधिक प्रशिक्षित हैं।
Benefits Of Lassi: गर्मियों में अक्सर लोग प्यास लगने पर सॉफ्ट ड्रिंक पीना पसंद करते…
Cyclone Remal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात 'रेमल' की प्रतिक्रिया और तैयारियों की समीक्षा के…
Delhi Hospital Fire: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी…
Cyclone Remal Alert: बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुआ चक्रवात 'रेमल' (Cyclone Remal) रविवार को…
CM Yogi: गोरखपुर ग्रामीण अब गोरखपुर महानगर को टक्कर दे रहा है। 2009 से पहले…
IPL 2024 Final: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में फाइनल…
This website uses cookies.