Advertisement

Washington: निक्की हेली ने अमेरिकी कर्ज के लिए ट्रंप और बुश को ठहराया जिम्मेदार

Share
Advertisement

Washington: रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने की दावेदार निक्की हेली ने अत्यधिक खर्च करने और अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज 10 हजार अरब डॉलर और बढ़ाने के लिए अपनी पार्टी के दो पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश तथा डोनाल्ड ट्रंप की शनिवार को आलोचना की। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के रिकॉर्ड तोड़ खर्च की भी आलोचना करते हुए दावा किया कि आने वाले 10 वर्ष में राष्ट्रीय कर्ज में 20 हजार अरब डॉलर और वृद्धि हो जाएगी। हेली ने कहा कि जब वह 2010 में नॉर्थ कैरोलाइना की गवर्नर बनी थी तो राष्ट्रीय कर्ज 13 हजार अरब डॉलर था।

Advertisement

उन्होंने कहा कि ‘‘तेरह साल बाद हमारे देश पर 31 हजार अरब डॉलर से अधिक का कर्ज है और जो बाइडन के कारण हम अगले 10 साल में राष्ट्रीय कर्ज में 20 हजार अरब डॉलर और जोड़ेंगे।’’ हेली ने 14 फरवरी को व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि एक मजबूत अर्थव्यवस्था राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम अपनी मुद्रा का अवमूल्यन जारी रखेंगे तो हम दुनिया में अपना स्थान खो देंगे। अमेरिकी नागरिकों की रक्षा करने तथा शांति बनाये रखने का इकलौता रास्ता आर्थिक आजादी है।’’

मुकदमा चलने पर भी उम्मीदवार बनेंगे ट्रंप

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि यदि उनके खिलाफ मुकदमा चलता है तो भी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए उनका प्रचार अभियान जारी रहेगा। ट्रंप ने वार्षिक ‘कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कांफ्रेंस’ में अपने संबोधन से पहले पत्रकारों से कहा, “बिल्कुल, मैं पीछे हटने के बारे में सोच भी नहीं सकता।”

हम मिशन पूरा करने जा रहे हैं- ट्रंप

ट्रंप के खिलाफ 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम में हेरफेर के प्रयास को लेकर जांच की जा रही है। इसके अलावा वह गोपनीय दस्तावेजों को अपने पास रखने व अन्य मामलों को लेकर भी जांच का सामना कर रहे हैं। ट्रंप ने शनिवार रात अपने भाषण में समर्थकों से कहा कि वह दोबारा राष्ट्रपति बनने के लिए “अंतिम लड़ाई” में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा, “हमने जो शुरू किया था, उसे खत्म करने जा रहे हैं। हम मिशन पूरा करने जा रहे हैं। हम इस लड़ाई का अंत जीत के साथ देखने जा रहे हैं।”

ये भी पढ़े: वॉरंट लेकर घर पहुंची थी पुलिस, गिरफ्तारी से बचने के लिए गायब हुए इमरान खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *