Advertisement
विदेश

विराट मशीन नहीं हैं, इन्सान हैं, हर समय रन नहीं बना सकते- सौरव गांगुली

Share
Advertisement

खेल डेस्क: वर्ल्ड कप टी-20 की शुरूआत हो चुकी है। श्रृंखला में भारत की दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है। यूं तो अभी तक टीम इंडिया ने कोई मैच नहीं खेला है। लेकिन 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच की चर्चा चारों तरफ़ हो रही है।

Advertisement

कुछ लोगों का मानना है कि भारतीय टीम के लिए पाकिस्तान के साथ मैच कोई बड़ी बात नहीं होगी तो वहीं कुछ इस बारे में अलग राय रखते हैं। उनका मानना है कि पाकिस्तान की मौजूदा टीम को हल्के में लेना भारत के लिए भारी पड़ सकता है।

इंडिया टुडे के स्पेशल कार्यक्रम सलाम क्रिकेट 21 में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा टीम इंडिया एक मजबूत टीम है। भारत के पास अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं। साथ ही टैलेंटेड भी हैं। लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं है कि हर विश्व कप भारत ही जीते।

हालांकि भारतीय टीम के पास बेहतरीन मौका है कि वो ये विश्व कप जीते।

भारत पाकिस्तान के मैच को लेकर सौरव गांगुली ने कहा कि विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा है। पिछले 15-20 सालों में भारत ने पाकिस्तान के ऊपर डॉमिनेंट किया है।

कोहली की कप्तानी

विराट कोहली के टी-20 से कप्तानी छोड़ने के फैसलने को लेकर सौरव ने कहा कि कप्तानी से इस्तीफा देना केवल विराट का फैसला है। इसके लिए किसी ने उन पर दबाव नहीं डाला है।

साथ ही उन्होंने कहा कि लंबे समय तक तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करते रहना आसान बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि दूर से देखने में अच्छे लगता है कि वो कप्तान है।

विराट कोहली की परफॉर्मेंस पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि विराट मशीन नहीं हैं, वो इंसान हैं। संभव नहीं हैं कि आप हमेशा ही रन बनाए।

सौरव ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी लंबे समय तक खेलता है तो उसका ग्राफ उपर-नीचे जाता है। विराट का ग्राफ भी बेशक ऊपर आएगा।

धोनी का मेंटॉर बनाया जाना

महेंद्र सिंह धोनी के मेंटॉर बनने के सवाल पर सौरव ने कहा कि वो और जय शाह लंबे वक्त से इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि कैसे एमएस को शामिल किया जाए।

धोनी के आने से किसी तरह के गतिरोध का कोई सवाल नहीं है क्योंकि सभी खिलाड़ी मैच्योर हैं।

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.