पेशावर: पाकिस्तान से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पेशावर में गुरुवार को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सिख हकीम की गोली मारकर हत्या कर दी है।
पुलिस के अनुसार चार अज्ञात बंदूकधारियों ने हकीम सरदार सतनाम सिंह पर गोलियां चलाईं।
मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक 45 वर्षीय सतनाम सिंह काफी मशहूर हकीम थे।
पेशावर में सिख समुदाय के चर्चित चेहरे साहिब सिंह ने बताया कि सतनाम एक काबिल और अपने समुदाय में जाने-माने व्यक्ति थे।
ख़बरों के मुताबिक हत्यारे मौके से फरार होने में सफल रहे। सतनाम सिंह पेशावर के चारसद्दा रोड पर अपना क्लीनिक चलाते थे।
हकीम सतनाम सिंह पेशावर के अलावा हसन अब्दाल और रावलपिंडी में भी मरीज़ों को देखते थे।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम इलाक़े की नाकेबंदी कर दी है। फिलहाल दोषियों को पकड़ने के लिए तलाशी जारी है। लेकिन हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक यात्रियों से भरी बस तेज रफ्तार…
Unnao Fire: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्लागंज कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के देवारा…
CM Yogi: 500 वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला का आगमन हुआ। यहां के हस्तशिल्पियों…
UP News: दक्षिण अफ्रीकी मूल के विस्फोटक इंग्लिश क्रिकेटर रहे केविन पीटरसन भी उत्तर प्रदेश…
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा…
Amit Shah: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय…
This website uses cookies.