Advertisement
विदेश

UN: महिलाओं की बराबरी का लक्ष्य असंभव,  महिलाएं हो रही भेदभाव का शिकार

Share
Advertisement

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग ने लैंगिक समानता को लेकर काम कर रही संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के साथ मिलकर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं और लड़कियों के अधिकार देने के मामले में दुनिया नाकाम साबित होती नजर आ रही है।

Advertisement

संयुक्त राष्ट्र विश्व निकाय के अनुसार महिलाओं की बराबरी हेतू लैंगिक समानता हासिल करने का लक्ष्य पाना मुश्किल हो गया है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक व व्यापारिक सत्ता केंद्रों में महिलाओं के प्रति भेदभाव के कारण यह लक्ष्य पाना अब असंभव हो गया है। दरअसल 2030 तक विश्व में लैंगिक समानता हासिल करने का लक्ष्य अब पूरी तरह पहुंच के बाहर हो चुका है। ‘द जेंडर स्नैपशॉट 2023’ शीर्षक से जारी यह रिपोर्ट के अनुसार लैंगिक समानता को सक्रिय रूप से विरोध झेलना पड़ रहा है। रिपोर्ट जारी करते हुए संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव मारिया-फ्रैंचेस्का स्पैटोलिजानो ने कहा कि लैंगिक समानता धुंधला और लगातार दूर होता जा रहा है। युद्धग्रस्त और नाजुक इलाकों में रहने वाली महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले सालों में जो प्रगति हुई थी, वह भी अब खोती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र ने महिला अधिकारों के क्षेत्र में 17 लक्ष्य हासिल करने की बात कही थी।

200 रु. रोजाना पर जीने को मजबूर दिखी महिलाएं

महिलाओं के बीच अत्यधिक गरीबी दूर करने के लक्ष्य के बारे में संयुक्त राष्ट्र की जारी रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में प्रत्येक 10 में से 1 महिला (करीब 10.3%) 2.15 डॉलर यानी 200 रुपये रोजाना पर जीने को मजबूर हैं। यदि यही चला तो 2030 तक 8% से अधिक महिलाएं इसी स्तर पर जी रही होंगी। इनमें से अधिकतर महिलाएं सब-सहारा अफ्रीका में रह रही हैं।

12.9 करोड़ लड़कियां हो सकती हैं स्कूलों से बाहर

संयुक्त राष्ट्र की जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2023 तक पूरी दुनिया में 12.9 करोड़ लड़कियों की स्कूलों से बाहर होने की आशंका हैं। प्रगति का यदि यही दर रहती है तो 2030 तक 11 करोड़ लड़कियां ऐसी होंगी जो स्कूल नहीं जा रही होंगी।

यह भई पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/other-states/andhra-pradesh-former-cm-chandrababu-naidu-arrested-action-taken-in-corruption-case/

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Speaker : अगर चंद्रबाबू नायडू को यह पद नहीं मिलता है तो हम ये सुनिश्चित करेंगे : संजय राउत का बयान

LokSabha Speaker: टीडीपी को लेकर कयास लगाए जा रहें हैं कि टीडीपी लोकसभा के अध्यक्ष…

June 16, 2024

Sonbhadra: सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद वीआईपी कल्चर को लेकर अभियान तेज

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला करते हुए वीआईपी कल्चर को…

June 16, 2024

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान बनाम आयरलैंड का होगा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। आज पाकिस्तान…

June 16, 2024

Bihar: हाथ में दर्द की शिकायत के बाद CM नीतीश पहुंचे अस्पताल, करवाया चेकअप

Health Update of CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अचानक तबीयत खराब होने…

June 15, 2024

This website uses cookies.