Advertisement
विदेश

भारत- फ्रांस में हो सकती है ऑकस डील‘, नौसेना को मिलेगी स्‍पेशल पनडुब्‍बी!

Share
Advertisement

पेरिस: दुनिया भर के समंदर पर चीन कब्‍जा करने का जो मंसूबा पाल रहा है, उसे फेल करने के लिए हर देश प्रयास कर रहा है। जहां अमेरिका, ऑस्‍ट्रेलिया और यूके का संगठन ऑकस सतर्क हो गया है तो वहीं अब भारतीय नौसेना भी इस दिशा में सक्रिय है। एक रिपोर्ट की मानें तो भारतीय नौसेना सरकार से एपीआई से लैस तीन अटैक पनडुब्बियों की मांग करने का मन बना चुकी है। हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती चालबाजियों का जवाब देने के लिए क्‍वाड के सदस्‍यों की रणनीति में एपीआई लैस पनडुब्बियों का अहम स्‍थान है। बताया जा रहा है कि फ्रांस के नौसेना ग्रुप और मंझगांव डॉक शिपयार्ड की तरफ से जिन तीन अटैक पनडुब्बियों का निर्माण हो रहा है उन्‍हें ही एपीआई से लैस किया जाएगा। भारतीय नौसेना इसके लिए रक्षा खरीद परिषद (DAC) का रुख करने वाली है।

Advertisement

क्‍या है API टेक्‍नोलॉजी

एपीआई यानी Air-independent propulsion, यह वह तकनीक होती है जो किसी भी गैर परमाणु पनडुब्‍बी को वातावारण की ऑक्‍सीजन के बिना भी ऑपरेट करने की क्षमता से लैस करती है। एपीआई टेक्‍नोलॉजी को काफी ताकतवर मना जाता है। यह तकनीक साधारण पनडुब्‍बी को परमाणु पनडुब्‍बी की तुलना में कहीं ज्‍यादा शक्तिशाली बना देती है। इस टेक्‍नोलॉजी से लैस पनडुब्बियां चुपचाप दुश्‍मन को खत्‍म करने की ताकत रखती हैं।

फ्रेंच स्‍कॉर्पियन क्‍लास की पनडुब्बियां

मंझगांव डॉकयार्ड पहले ही छह कलावरी क्‍लास की पनडुब्बियों का निर्माण कर चुका है। ये सभी पनडुब्बियां फ्रेंच स्‍कॉर्पियन क्‍लास की पनडुब्बियां हैं। मार्च 2024 में इसी क्‍लास की छठी पनडुब्‍बी आईएनएस वगशीर को नौसेना में शामिल किया जाएगा। एआईपी वाली तीन पनडुब्बियों को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) की तरफ से विकसित किया जाएगा। मगर इनकी टेस्टिंग फ्रांस की तरफ से होगी। इसके बाद इसी एआईपी को कलावरी क्‍लास की पनडुब्‍बी में फिट किया जाएगा।

ये भी पढ़े: रूस भारत का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता है, लेकिन स्थिति ‘दबाव’ में है, SIPRI की रिपोर्ट

Recent Posts

Advertisement

Mahoba: दोस्तों के साथ मिलकर पति ने अपनी ही पत्नी के साथ कर डाली हैवानियत, घिनौनी वारदात से सदमे में है विवाहिता

Mahoba: महोबा में सात जन्मों का बंधन निभाने की कसम खाने वाले कलयुगी पति ने…

May 2, 2024

‘इंडी अलायंस…परिवारवादी पार्टियों का जमावड़ा और भ्रष्टाचारियों को बचाने का टोला है…’, विदिशा में बोले जेपी नड्डा

JP Nadda: मध्य प्रदेश के विदिशा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा…

May 2, 2024

UP: मैनपुरी पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत

UP: बसपा सुप्रीमो मायावती आगामी 7 मई को तीसरे चरण में होने वाले चुनाव मतदान…

May 2, 2024

‘26/11 हमले में कसाब और दूसरे आतंकियों को बचाने के लिए कांग्रेस के नेता…’, गुजरात में बोले PM मोदी

PM Modi In Gujarat: गुजरात के जामनगर में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा "जब देश…

May 2, 2024

Sambhal: दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने मारी कार को टक्कर, 4 की मौत

Sambhal: यूपी के संभल जिले में गुरूवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. दरअसल गुरूवार…

May 2, 2024

Hamirpur: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने सपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- 2017 के पहले गुंडा माफिया दहशत फैलाते थे अब गुंडे माफिया दहशत में हैं

Hamirpur: हमीरपुर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में गुरुवार को…

May 2, 2024

This website uses cookies.